जानिए कौन हैं BJP प्रत्याशी रविंद्र नेगी,क्या है उत्तराखंड से कनेक्शन​, जिनके पीएम मोदी ने तीन बार छुए पैर

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी दलों का प्रचार तेज हो गया है। इस बीच चुनाव के प्रचार के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पीएम नरेंद्र मोदी एक भाजपा प्रत्याशी के पैर छुते हुए नजर आए।

वीडियो भाजपा की संकल्प रैली का है, जिसमें पीएम मोदी पटपड़गंज विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी रविंद्र सिंह नेगी के तीन बार पैर छुते हुए नजर आए। रविंद्र सिंह नेगी बताैर प्रत्याशी दिल्ली से चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन नेगी मूल रूप में उत्तराखंड के रहने वाले हैं।

Know who BJP candidate Ravindra Negi what Connection Uttarakhand whose feet PM Modi touched thrice

बीजेपी प्रत्याशी रविंद्र सिंह नेगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छुए, वैसे ही पीएम मोदी भी रविंद्र नेगी का हाथ पकड़ते हैं और अचानक से उनके पैरों को एक के बाद एक तीन दफा छूने लगते हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

रविंद्र सिंह नेगी अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम के रहने वाले हैं। लंबे समय से रविंद्र सिंह नेगी और उनका परिवार दिल्ली में ही रहता है। लेकिन उनका पुश्तैनी घर और परिवार के कुछ लोग आज भी अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम के नजदीक ही रहते हैं। दिल्ली में ही अपनी राजनीतिक पारी को शुरू करने वाले रविंद्र सिंह नेगी उत्तराखंड बीजेपी में भी अपनी अच्छी खासी पहचान रखते हैं।

दिल्ली में उत्तराखंड के करीब 25 लाख लोग रहते हैं, जिसमें 15 लाख से ज्यादा वोटर भी हैं। पीएम मोदी ने उत्तराखंड को अपना दूसरा घर बताया है। साथ ही पीएम मोदी​ शिव के अनन्य भक्त माने जाते हैं। मोदी बाबा केदार के भक्त हैं और हर बार उत्तराखंड के मंदिरों में जरूर आते हैं।

पिछले साल मोदी अल्मोडा के जागेश्वर धाम भी आए और शिव की विशेष पूजा अर्चना की। मोदी जागेश्वर धाम के भी मुरीद हो गए थे। ऐसे में मोदी की उत्तराखंड देवभूमि से खास लगाव है। माना जा रहा है कि पीएम मोदी के इस सम्मान से देवभूमि की जनता और दिल्ली में रहने वाले उत्तराखंडियों पर खासा असर पड़ना तय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+