जानिए कौन हैं आनंद प्रकाश बडोला, जो बनाए गए तटरक्षक के अपर महानिदेशक, उत्तराखंड से क्या है कनेक्शन
Anand Prakash Badola Additional Director General Coast Guard: उत्तराखंड के लिए एक बार फिर गौरव का क्षण है। मूल रूप से पौड़ी के रहने वाले आनंद प्रकाश बडोला तटरक्षक के अपर महानिदेशक की जिम्मेदारी संभालेंगे। समर्पित सेवा के लिए प्राप्त पदकों से वह विभूषित सशस्त्र बल अधिकारियों के संघ में शामिल हो गए हैं।
तटरक्षक मुख्यालय में उप महानिदेशक (पॉलिसी एवं योजना) में कार्यरत रहे बडोला ने 35 वर्ष के कार्यकाल के दौरान पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्र के तटरक्षक कमांडर के अलावा विभिन्न श्रेणी में पोतों की कमान संभाली।

उत्तराखंड खासकर पौड़ी जिले की भूमि से सेना के साथ ही देश के हर क्षेत्र में नाम कमाने वाले हस्तियां शामिल है। चीफ आफ डिफेंस के साथ ही सेना के बड़े पदों पर भी पौड़ी जिले के शूरवीर योद्धाओं का खास संबंध रहा है। जिसमें अब आनंद प्रकाश बडोला का नाम भी जुड़ गया है। पौड़ी के पठोल गांव के रहने वाले आनंद प्रकाश बडोला तटरक्षक के अपर महानिदेशक बनाए गए हैं।
आनंद प्रकाश को बीते वर्ष साल ही 26 जनवरी को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति तटरक्षक पुरस्कार से भी नवाजा गया था। साल 2021 में भी अलंकरण समारोह में रक्षामंत्री की ओर से उन्हें मेधावी सेवा के लिए राष्ट्रपति तटरक्षक पदक से नवाजा गया। आनंद प्रकाश बडोला ने देहरादून विकास नगर और एसजीआरआर कॉलेज देहरादून से अपनी पढ़ाई की। नौचालन एवं निर्देशन विशेषज्ञ बडोला ने प्रतिष्ठित यूएस नेवल स्टाफ महाविद्यालय न्यूपोर्ट यूएसए में भी अध्ययन किया।
मई 2017 में फ्लैग रैंक पर पदोन्नत होने पर उन्होंने तटरक्षक पूर्वी और पश्चिमी तटों के मुख्यालयों में चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में कार्य किया। वह साल 1990 में भारतीय तटरक्षक में शामिल हुए। आनंद प्रकाश ने साल 2017 में फ्लैग रैंक पर पदोन्नत होने पर तटरक्षक पूर्वी और पश्चिमी तटों के मुख्यालयों में चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में कार्य किया। साल 2019 से जून 2021 तक मुंबई में कमांडर तटरक्षक क्षेत्र (पश्चिम) में कार्यरत रहे हैं। 11 जून 2021 से 20 नवंबर तक चेन्नई में कमांडर तटरक्षक क्षेत्र (पूर्व) की कमान संभाली।










Click it and Unblock the Notifications