जानिए क्या है उत्तराखंड का वर्दी घोटाला, CM धामी ने निदेशक होमगार्ड IPS अमिताभ श्रीवास्तव को किया सस्पेंड

uniform scam Uttarakhand उत्तराखंड के वर्दी घोटाले में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सख्त एक्शन लिया है। सीएम धामी ने ने होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग में वर्दी सामग्री खरीद से जुड़े घोटाले में संलिप्त पाए जाने पर निदेशक होमगार्ड (डिप्टी कमांडेंट) अमिताभ श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

साथ ही जांच के लिए संयुक्त जांच समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं। वर्दी घोटाला प्रकरण वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 के दौरान होमगार्ड्स के लिए वर्दी सामग्री की खरीद प्रक्रिया से जुड़ा है, जिसमें टेंडर प्रक्रिया में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप सामने आए थे।

uniform scam Uttarakhand Know what CM Dhami suspended Director Home Guard IPS Amitabh Srivastava

महानिदेशक, होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा, देहरादून की ओर से शासन को भेजी गई रिपोर्ट में टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता के अभाव और नियमों के उल्लंघन की बात सामने आई। महादिनदेशक की संतुति पर सीएम धामी ने डिप्टी कमांडेंट को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए संयुक्त जांच समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं।

बता दें कि होमगार्ड्स के लिए डंडे वर्दी और अन्य साजो सामान की खरीद में घोटालों का आरोप है। मीडिया रिपोर्ट में दावे किए गए कि एक करोड़ के सामान तीन गुना रेट पर खरीदे गए। इसके बाद इस पूरे प्रकरण में सरकार ने जांच बैठाई। जीरो टॉलरेंस को लेकर सख्त धामी सरकार ने इस पर कड़ा एक्शन लिया। विभागीय रिपोर्ट में भी निदेशक होमगार्ड (डिप्टी कमांडेंट) अमिताभ श्रीवास्तव आरोप सही पाए गए। इसके बाद सीएम ने एक्शन लेते हुए आरोपी अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आईपीएस अमिताभ श्रीवास्तव को कुछ समय पहले राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा गृह रक्षक पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और किसी भी स्तर पर अनियमितता या भ्रष्ट आचरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+