जानिए क्या है हल्द्वानी का बनभूलपुरा का विवाद, जिसको लेकर हुआ जमकर बवाल, 4 की मौत, करीब 250 घायल

उत्तराखंड के हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुए विवाद के बाद अब तक 4 लोगों की मौत और करीब 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं। पूरे शहर में कर्फ्यू लगा हुआ है। स्कूल, काॅलेज बंद कर दिए गए हैं। इंटरनेट सेवाएं ठप हैं और प्रशासन ने देर शाम उपद्रवियों के पैर में गोली मारने के आदेश जारी किए। स्थिति अब भी तनावपूर्ण बताई जा रही है। जिसके बाद से उत्तराखंड अलर्ट मोड पर है।

 Know what is Banbhulpura dispute Haldwani huge uproar, 4 died 250 injured Curfew situation tense.

उत्तराखंड के हल्द्वानी के बनभूलपुरा इलाके के लिए पिछले साल रेलवे की भूमि पर बसी 50 हजार की आबादी वाली बस्ती को खाली कराने का हाई कोर्ट ने आदेश जारी किया था। हाई कोर्ट में मस्जिद ध्वस्तीकरण पर रोक लगाने को लेकर दायर याचिका दायर की गई थी।

कोर्ट ने किसी तरह की राहत देने से इनकार कर दिया था। इसी बीच मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया और वर्तमान में विचाराधीन है। मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन से पहले हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया था। हाई कोर्ट में मस्जिद ध्वस्तीकरण पर रोक लगाने को लेकर दायर याचिका दायर की गई थी।

हाईकोर्ट की तरफ से मस्जिद पक्ष को कोई राहत नहीं मिलने पर मस्जिद मदरसे पर नगर निगम की ओर से अतिक्रमण हटानें की कार्रवाई शुरू हुई। इस बीच नगर निगम और पुलिस की टीम पर आसपास के घरों से जमकर पथराव हुआ। इसके बाद पूरे इलाकों में बवाल हो गया।

उपद्रवियों ने कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। थाने को भी फूंक दिया। देर रात मामला बिगड़ा तो सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हाईलेवल मीटिंग बुलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अवैध निर्माण को हटाये जाने के दौरान पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों एवं कार्मिकों पर हुए हमले तथा क्षेत्र में अशान्ति फैलाने की घटना को गम्भीरता से लिया है।

मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में शान्ति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के सख्त निर्देश भी दिये है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना के दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही कर क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि प्रदेश में किसी को भी कानून व्यवस्था से खिलवाड करने की छूट नहीं दी जानी चाहिए।

जिलाधिकारी ने सीएम को बताया कि बनभूलपुरा में कर्फ्यू लगाया गया है तथा स्थिति को सामान्य बनाये रखने के लिये दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिये गये है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+