Kedarnath yatra: दर्शन के लिए नहीं चलेगी सिफारिश, टोकन सिस्टम से ही होंगे दर्शन, अब मई के लिए होंगे पंजीकरण

केदारनाथ धाम में वीआईपी दर्शन के लिए इस बार सिर्फ प्रोटोकॉल धारकों को ही अनुमति देने का निर्णय लिया है। श्रद्धालुओं को आसानी से दर्शन हो सके, इसके लिए केदारनाथ में टोकन सिस्टम शुरू हो गया है।

Kedarnath Yatra vip Recommendation not for darshan only through token system registration for May

केदारनाथ धाम में कपाट खुलते ही दर्शन को लेकर प्रशासन और मंदिर समिति ने नियमों का सख्ती से पालन कराना शुरू कर दिया है। सबसे ज्यादा जो भक्तों की शिकायत वीआईपी कल्चर को लेकर थी, उसे दूर करने के लिए मंदिर प्रशासन ने एक नया नियम लागू करते हुए वीआईपी दर्शन के लिए इस बार सिर्फ प्रोटोकॉल धारकों को ही अनुमति देने का निर्णय लिया है।

पैदल यात्रियों का रहेगा खास ध्यान
इसके अलावा किसी भी तरह ही सिफारिश न होने की बात की है। साथ ही पैदल चलकर बाबा के दर्शन के लिए पहुंच रहे भक्तों को इस बार पहले दर्शन कराए जाएंगे। हर साल धाम में दर्शन कराने के नाम पर फर्जीवाड़ा और बेइंतजामी का आरोप लगता रहा है। जिसे इस बार खत्म करने की कोशिश की जा रही है।

टोकन सिस्टम शुरू
केदारनाथ के कपाट खुलने के बाद भक्तों में बाबा केदार के दर्शन को लेकर दिख रहे उत्साह को लेकर मंदिर समिति और प्रशासन ने तैयारियां पुख्ता कर ली है। इसके लिए इस बार कई तरह के नए नियम बनाए गए हैं। जिससे धाम में किसी तरह की अव्यवस्था न हो और सभी श्रद्धालुओं को आसानी से दर्शन हो सके। इसके लिए केदारनाथ में टोकन सिस्टम शुरू हो गया है।

धाम मे चार काउंटर लगाए गए

धाम मे चार काउंटर लगाए गए हैं। प्रत्येक काउंटर पर दो दो कर्मचारी तैनात हैं। यात्रियों को एक-एक घंटे के स्लॉट के हिसाब से टोकन दिए जा रहे हैं। बुधवार को शुरू हुई व्यवस्था के तहत एक-एक घंटे में 1200 यात्रियों को दर्शन कराए गए। इसके साथ ही वीआईपी दर्शन के लिए 300 रुपए शुल्क लेना शुरू हो गया है। जिसकी शुरूआत कपाट खुलने के दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा की गई। ​

पंजीकरण के लिए 1 मई से आगे की डेट
अधिकारियों के अनुसार वीआईपी दर्शन सिर्फ प्रोटोकॉल धारक ही कर सकेंगे। इधर खराब मौसम के चलते पंजीकरण पर 30 अप्रैल तक की रोक लगाई है। जो पंजीकरण होंगे उसके लिए 1 मई से आगे की डेट दी जा रही है। इसके लिए यात्रियों को मौसम देखकर ही यात्रा करने की सलाह और बुकिंग करने को कहा गया है। बीते पांच दिनों में गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिए हैं।

Recommended Video

    Uttarakhand: Kedarnath Dham के कपाट खुले, 20 क्विंटल फूलों से सजाया गया मंदिर | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+