केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गौरीकुंड के पास बड़ा हादसा,बोलेरो कार खाई में गिरी,कई राज्यों के 14 यात्री थे सवार

केदारनाथ धाम दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो खाई में गिर गई। वाहन में कुल 14 सवारी थी, इनमें से 13 लोगों को रेस्क्यू किया गया है, जबकि एक व्यक्ति लापता बताया जा रहा है।

घटना में गंभीर घायलों को हेली एम्बुलेंस से हायर सेंटर भेजा जा रहा है। बताया गया ​कि वाहन में यूपी, कोलकाता, दिल्ली, पश्चिम बंगाल के यात्री सवार थे।

Kedarnath Yatra route Major accident near Gaurikund car fell into a ditch 14 passengers many states were on board

रुद्रप्रयाग जिले में श्रीकेदारनाथ यात्रा मार्ग पर गौरीकुंड के पास बड़ा हादसा हो गया। यात्रियों को लेकर जा रही बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर मंदाकिनी में समा गई। जिसमें 14 लोग सवार थे। वाहन में सवार 13 लोगों को रेस्क्यू किया गया है।

एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार आज 25 सितंबर को कोतवाली सोनप्रयाग द्वारा एसडीआरएफ को सूचना प्राप्त हुई कि गौरीकुंड रोड पर एक वाहन खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

वाहन में विभिन्न राज्यों के श्रद्धालु सवार थे जो श्री केदारनाथ दर्शन के लिए जा रहे थे। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर जिला पुलिस के साथ संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते हुए खाई में दुर्घटनाग्रस्त हुए बोलेरो वाहन से से 13 लोगों (12 वयस्क, 01 बच्चा) को रेस्क्यू किया गया। एक व्यक्ति लापता है जिसकी एसडीआरएफ टीम द्वारा सर्चिंग की जा रही है।

प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार हादसा केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव गौरीकुंड से एक किलोमीटर पीछे हुआ। वाहन सड़क से नीचे गिरकर मंदाकिनी नदी में समा गया। वाहन में चालक सहित 14 लोग सवार बताए जा रहे हैं। इनमें 13 लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है।दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+