Kedarnath yatra बाबा केदार के भक्तों के लिए राहत की खबर, यात्रा को लेकर बड़ी अपडेट, प्रशासन ने जारी की ये अपील
Kedarnath yatra: बाबा केदार के भक्तों के लिए राहत की खबर है। केदारनाथ धाम यात्रा को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। पिछले कुछ दिनों से बंद सोनप्रयाग-गौरीकुंड मार्ग अब आंशिक रूप से पैदल रास्ता खोल दिया गया है। हालांकिे एहतियात बरतने के साथ ही श्रद्धालुओंं को यात्रा करने के लिए कहा जा रहा है।
श्रद्धालु अब गौरीकुंड होकर 22 किमी पैदल यात्रा के जरिए केदारनाथ धाम जा सकते हैं। प्रशासन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार बारिश की स्थिति में सुरक्षा कारणों से मार्ग अस्थायी रूप से रोका जाएगा। सड़क चौड़ीकरण का कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा लगातार जारी है।

प्रशासन की ओर से जारी अपील में कहा गया है कि मौसम की स्थिति को देखकर ही यात्रा की योजना बनाएं और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें। मुनकटिया के समीप रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज चौथे दिन आवाजाही शुरू हो गई है। मुनकटिया के समीप रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवाजाही शुरू हो गई है। एनएच और कार्यदायी संस्था दो जेसीबी व एक डोजर से दोतरफा मलबा साफ करने में जुटी है।
पहाड़ी से रूक रूक कर गिर रहे बोल्डर को सावधानी के साथ हटाया जा रहा है। इस बीच मौसम कई बार खलल डाल रहा है। बता दें कि बीते मंगलवार शाम करीब छह बजे राजमार्ग मुनकटिया के समीप भूस्खलन से अवरुद्ध हो गया था। जिससे सुचारू करने में प्रशासन की टीमें जुटी रही। वैकल्पिक मार्ग से ही श्रद्धालुओं को रेस्क्यू किया जा रहा था।
राजमार्ग के बंद होने से पिछले तीन दिन से यात्रा बंद पड़ी है। एक दिन पहले पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने रुद्रप्रयाग से मुनकटिया तक राजमार्ग का निरीक्षण किया। जिसके बाद रास्ते को खोलने के लिए तेजी से काम किया गया। कार्यदायी संस्था पिछले तीन दिन से सुबह से देर रात्रि तक मलबा हटाने और रास्ता बनाने में जुटे रहे। जिसके बाद आज यात्रा का पैदल मार्ग शुरू हो पाया है।












Click it and Unblock the Notifications