Kedarrnath yatra: बारिश के चलते यात्रा पर ब्रेक, गौरीकुण्ड व सोनप्रयाग के बीच ये हैं हालात, रोके गए श्रद्धालु

Kedarrnath yatra: उत्तराखंड में एक बार फिर मानसून की बारिश कहर बनकर बरस रही है। बीते दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से जगह- जगह लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आ रही हैं। इस बीच केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग भी बारिश के चलते बाधित हो गया है।

केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग गौरीकुण्ड व सोनप्रयाग के बीच बाधित हुआ है। पुलिस प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार लगातार हो रही बारिश के चलते गौरीकुण्ड से सोनप्रयाग की तरफ (करीब 1.5 किलोमीटर दूरी पर) पहाड़ी से सड़क पर बोल्डर्स, मलबा पत्थर आने से मार्ग पूरी तरह से आवागमन के लिए बाधित हो गया है।

Kedarnath Yatra Break due to rain situation between Gaurikund Sonprayag devotees stopped

बताया जा रहा है कि यहां पर रुक-रुककर पत्थर गिर रहे हैं। सम्बन्धित कार्यदाई संस्था के स्तर से मौके पर जेसीबी भिजवाई जा रही है। सुरक्षा के दृष्टिगत दोनों तरफ से पुलिस बल मौके पर मौजूद है। केदारनाथ से गौरीकुण्ड वापस पहुंच रहे यात्रियों को गौरीकुण्ड में ही रुकवाया जा रहा है।

बीते कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश और भूस्खलन के चलते बार-बार केदारनाथ धाम की यात्रा प्रभावित हो रही है। जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भूस्खलन के कारण सोनप्रयाग-गौरीकुंड मार्ग फिर बंद हो गया है। जिस कारण यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण आम जनजीवन के साथ ही केदारनाथ यात्रा भी प्रभावित हो रही है।

केदारनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या में खासा इजाफा हुआ है। मानसून की शुरूआत में चार धाम यात्रा पर असर पड़ा लेकिन एक बार फिर सावन मास में बाबा केदार के दर्शन को भक्त लगातार पहुंच रहे हैं। इस बीच मौसम बाधा जरुर डाल रहा है। जिसके लिए प्रशासन सतर्क होकर व्यवस्थाएं बनाने में जुटा है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि केदारनाथ यात्रा मार्ग के सोनप्रयाग-गौरीकुंड पांच किमी मार्ग के बीच आवागमन करना खतरनाक बना हुआ है। गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग के जगह-जगह भी भूस्खलन हो रहा है। पुलिस प्रशासन मुस्तैदी के साथ दोनों तरफ जुटी हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+