केदारनाथ में बारिश से बढ़ी ठंड, श्रद्धालुओं ने तोड़ा पिछले साल का रिकॉर्ड, ये है ताजा अपडेट

हल्की बारिश और बदलते मौसम के बीच केदारनाथ में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। केदारनाथ में 15.70 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। जो कि एक नया रिकॉर्ड बन गया है। इसके साथ ही धाम में यात्री संख्या ने पिछले साल का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

 Kedarnath weather Cold increased due to rain devotees broke last year record,latest update

पिछले साल 15.63 लाख श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए पहुंचे थे। अभी धाम के कपाट बंद होने में 40 दिन का समय शेष है। ऐसे में इस वर्ष दर्शनार्थियों का आंकड़ा 20 लाख के पार हो सकता है। अक्तूबर के पहले सात दिनों में ही सवा लाख से अधिक श्रद्धालु धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं।

इस बीच मंगलवार से रुक रुक कर बारिश भी हो रही है। जिससे केदारनाथ में ठंड बढ़ गई है। केदारनाथ समेत चारों धाम में मौसम में ठंड का असर देखने को मिल रहा है। बद्रीनाथ में आस पास की पहाड़ियों पर हल्की बर्फबारी की सूचना है। हालांकि इसका यात्रियों की संख्या पर कुछ असर दिखता नजर नहीं आ रहा है। इस बार मंदिरों के कपाट अधिक समय तक खुल रहे हैं। जिससे एक नए रिकॉर्ड की संभावनाएं बढ़ गई है।

श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति से मिली जानकारी के अनुसार 20 सितंबर से श्रद्धालुओं की संख्या में प्रतिदिन इजाफा हो रहा है। सुबह तीन बजे से ही मंदिर परिसर में दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो रही है। जो कि रात तक लगातार देखी जा रही है। इस बीच मंदिर समिति यात्रा व्यवस्थाओं को लगातार दुरस्त करने में जुटी है।

प्रदेश भर में मौसम में बदलाव भी देखा जा रहा है। हालांकि कई जिलों से मानसून की विदाई हो चुकी है, लेकिन पर्वतीय जिलों में अब भी बारिश का दौर है। मौसम विभाग ने एक बार फिर बारिश की संभावना जताते हुए ठंड बढ़ने की आशंका जताई है। 14 अक्टूबर तक उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अक्टूबर के तीसरे हफ्ते से तापमान में गिरावट आने की संभावना है, इसी के साथ ठंड प्रदेश में दस्तक दे देगी। उत्तराखंड के मौसम में इन दिनों उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+