Kedarnath upcunav: 'BJP कुछ ऐसा करना चाहती जिससे हिंदू-मुसलमान..' हरीश रावत के बयान पर भाजपा ने कह दी बड़ी बात
Kedarnath upcunav: उत्तराखंड की केदारनाथ सीट में उपचुनाव को जीतने के लिए भाजपा और कांग्रेस में जमकर सियासत शुरू हो गई है। इस बीच पूर्व सीएम हरीश रावत के बयान को लेकर सियासी तलवारें खीच गई हैं। जिसको भाजपा ने केदारनाथ चुनाव को हिंदू मुस्लिम से जोड़ने वाला बयान बताया है।
कहा है कि हरदा के बयान को उनकी निश्चित दिखने वाली हार की हताशा बताया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि उनका यह डर लाजिमी है, क्योंकि विकास के पक्ष में जनादेश देते समय, केदारघाटी की देवतुल्य जनता, सनातन विरोधियों के पापों को नहीं भूलने वाली है। जनता की यादाश्त मजबूत है।

पूर्व सीएम हरीश रावत ने अपने सोशल मीडिया के जरिए एक बयान जारी किया जिसमें हरीश रावत ने आरोप लगाया कि भाजपा केदारनाथ उपचुनाव में कुछ ऐसा करना चाहती है जिससे हिंदू मुसलमान पर वोट हो। हरीश रावत ने कहा कि भाजपा को हार का डर सता रहा है। इससे पहले भी चुनावों में भाजपा चुनाव के दौरान इस तरह के मामले जैसे मुस्लिम यूनिवर्सिटी और शुक्रवार की छुट्टी करने को लेकर दुष्प्रचार करती आ रही है। जिसका कोई भाजपा आरोप सिद्ध नहीं कर पाई।
केदार घाटी की पवित्र भूमि में भी हिंदू मुस्लिम की याद
हरीश रावत की सोशल पर मीडिया की गई टिप्पणी पर महेंद्र भट्ट ने अफसोस जताते हुए कहा कि हरदा को केदार घाटी की पवित्र भूमि में भी हिंदू मुस्लिम ही याद आता है। आज भी बंद कमरों में अल्पसंख्यक तुष्टिकरण के अपने वादे याद आते हैं। जबकि सच्चाई यह है कि केदारनाथ विधानसभा की महान जनता डबल इंजन सरकार के अभूतपूर्व विकास कार्यों पर अपनी मुहर लगाने जा रही है। सीएम धामी ने क्षेत्रीय विकास के जो कार्य किए हैं, उसको देखते हुए वहां की जनता का कमल को चुनना निश्चित है।
केदारनाथ धाम की छवि को खराब करने का पाप
उन्होंने हरदा के हिंदू मुस्लिम वाले बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भोले बाबा और सनातन प्रेमी जनता के प्रकोप का डर हरदा और कांग्रेस नेताओं के मन में अवश्य होगा। क्योंकि उन्होंने राजनीतिक लाभ के लिए केदारनाथ धाम की छवि को खराब करने का पाप किया है। हरीश रावत बुद्धिमान नेता है, इसलिए वह जानते हैं कि देशभर में कांग्रेस पार्टी के सनातन विरोधी विचारों एवं कृत्यों से यहां की जनता भी भली भांति वाकिफ है।
चंपावत उपचुनाव का रिकॉर्ड भी टूटे
लिहाजा मतदान करते समय उनके मन मस्तिष्क में कांग्रेस पार्टी की सनातन विरोधी छवि निश्चित है, जिसका ठीकरा वह अपने बयानों से भाजपा के सर फोड़ने की असफल कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यहां कमल की जीत तो निश्चित है लेकिन हम सबको मिलकर, ऐसी ऐतिहासिक जीत दर्ज करनी है जिससे चंपावत उपचुनाव का रिकॉर्ड भी टूट जाए।












Click it and Unblock the Notifications