Kedarnath: हेलीकॉप्टर की चपेट में आए वित्त नियंत्रक ने निभाई ड्यूटी, आखिरी पल तक बढ़ाया कर्मचारियों का हौंसला
केदारनाथ धाम में एमआई-26 हेलीपैड के निरीक्षण को पहुंचे यूकाडा के वित्त नियंत्रक अमित सैनी की हेलीकॉप्टर के टेल रोटर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की जांच के निर्देश दे दिए गए है।

केदारनाथ धाम के कपाट खुलने से पहले ही धाम में बड़ा हादसा हो गया। केदारनाथ में एमआई-26 हेलीपैड के निरीक्षण को पहुंचे यूकाडा के वित्त नियंत्रक अमित सैनी की हेलीकॉप्टर के टेल रोटर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की जांच के निर्देश दे दिए गए है। लेकिन हेली सेवा शुरू होने से पहले हुए हादसे से एक बार फिर हेली कंपनियों की सर्विस पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
अचानक हेलीकॉप्टर के टेल रोटर की चपेट में आ गए
Recommended Video
रविवार को यूकाडा के अधिकारियों की टीम हेलीपैड निरीक्षण व हेलीकॉप्टर सेवा व्यवस्थाओं का जायजा लेने केदारनाथ पहुंचे हुए थे। इस टीम में वित्त नियंत्रक अमित सैनी भी शामिल थे। जो कि केदारनाथ में हेलीपैड निरीक्षण व हेलीकॉप्टर सेवा व्यवस्थाओं का जायजा लेने दोपहर बाद करीब दो बजे वापस लौटने लगे। इस बीच अचानक हेलीकॉप्टर के टेल रोटर की चपेट में आ गए, जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
केदारनाथ पहुंचकर आधा घंटे तक भ्रमण किया
बताया जा रहा है कि जब वह हेलीकॉप्टर की तरफ जा रहे थे, उन्हें पीछे से कई लोगों ने आवाज भी दी कि लेकिन उन्हें सुनाई नहीं दिया। जिस वजह से ये दर्दनाक हादसा हो गया। अमित सैनी ने केदारनाथ पहुंचकर आधा घंटे तक भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सभी कर्मचारियों का हौसला भी बढ़ाया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धाम से वापसी के दौरान वे दो बार पीछे मुड़कर जीएमवीएन कर्मचारियों से भी मिले। लेकिन कुछ ही पल में ये दर्दनाक हादसा हो गया।
केदारनाथ में अब तक हुए हेलीकॉप्टर के हादसे
- केदारनाथ में वर्ष 2010 में केदारनाथ में हेलिपैड पर एक युवक की हेलिकॉप्टर के पंखे की चपेट में आने से मौत हो गई थी।
- 2013 में 21 जून को निजी कंपनी का हेलिकॉप्टर क्रैश होने से पायलट की मौत हुई थी।
- 24 जून को केदारनाथ से लौटते समय हेलिकॉप्टर क्रैश होने से पायलट व इंजीनियर की मौत हो गई थी।
- 25 जून 2013 को सेना का एमआई-17 हेलिकॉप्टर केदारनाथ से वापसी में गौरीकुंड की पहाड़ी से टकरा गया था, जिसमें 20 सैन्य अधिकारी व जवानों की मौत हो गई थी।
- बीते वर्ष 18 अक्तूबर को केदारनाथ से लौटते समय निजी कंपनी का हेलिकॉप्टर गरुड़चट्टी के समीप क्रैश हुआ, जिसमें पायलट समेत सात लोगों की मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications