Kedarnath Temple: तय हुई केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तारीख, 25 अप्रैल को दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु
kedarnath temple opening date 2023: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में स्थित केदारनाथ धाम के कपाट कब खुलेंगे, इसका ऐलान हो गया है। केदारनाथ धाम के कपाट मेष लग्न में 25 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर खोले जाएंगे।

kedarnath temple opening date 2023: भगवान शिव के ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग केदारनाथ धाम के कपाट कब खुलेंगे, इसका ऐलान हो गया है। केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि इस साल केदारनाथ धाम के कपाट मेष लग्न में 25 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर खोले जाएंगे। मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही बाबा के दरबार में श्रद्धालुओं की उपस्थिति शुरू हो जाएगी।
समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि महाशिवरात्रि पर उखीमठ में पंरपरागत पूजा-अर्चना और पंचांग की गणना के बाद केदारनाथ मंदिर के कपाट खोलेने को लेकर मुहूर्त निश्चित किया गया है। बताया कि, केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने से पहले निभाई जाने वाली परंपराएं, अनुष्ठान चार दिन पहले यानी 21 अप्रैल से ही शुरू हो जाएंगे।
बदरी-केदार मंदिर समिति के वेदपाठी, आचार्य एव हक-हकूकधारियों की मौजदूगी में पूजा-अर्चना, पंचाग गणना के बाद 2023 यात्रा वर्ष के लिए भगवान केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित की गई। पंचांग गणना के अनुसार 25 अप्रैल को प्रात: 6 बजकर 20 मिनट पर केदारनाथ धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही बाबा के दरबार में श्रद्धालुओं की उपस्थिति शुरू हो जाएगी।
Recommended Video
20 अप्रैल को होगी भैरवनाथ पूजा
21 अप्रैल को डोली शीतकालीन गद्दी स्थल ओमकारेश्वर मंदिर से प्रस्थान करेगी और रात्रि विश्राम के लिए गुप्तकाशी, 22 फाटा, 23 को गौरीकुंड और 24 को गौरी कुंड से केदारनाथ धाम एवं 25 को अप्रैल को केदारनाथ के कपाट खोल दिए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications