यूपी के इटावा में बन रहा केदारनाथ! उत्तराखंड के तीर्थ पुरोहितों ने अखिलेश यादव को क्या और क्यों दी चेतावनी
Kedarnath temple: केदारनाथ की तर्ज पर उत्तर प्रदेश के इटावा में बन रहे मंदिर का उत्तराखंड के तीर्थ पुरोहितों ने विरोध शुरू कर दिया है। तीर्थ पुरोहितों ने आंदोलन की चेतावनी देने के साथ मंदिर का निर्माण बंद न होने पर यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के घर पर धरना देने का ऐलान किया है। जिसके बाद से मुद्दा फिर गरमा गया है।
केदारनाथ के तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि उत्तर प्रदेश के इटावा में केदारनाथ के नाम से केदारेश्वर मंदिर निर्माण का निमार्ण किया जा रहा है। तीर्थ पुरोहितों का आरोप है कि सपा नेता व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के संरक्षण में मंदिर निर्माण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार कैबिनेट ने मंदिरों को लेकर पहले ही निर्णय ले लिया है। बावजूद इसके यूपी में मंदिर का निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जो कि केदारनाथ की छवि को धूमिल करने का प्रयास है। केदारनाथ में आचार्य संतोष त्रिवेदी ने कहा कि केदारनाथ धाम नाम से मंदिर निर्माण पर रोक नहीं लगाई जाती तो तीर्थ पुरोहित समाज अखिलेश यादव के घर पर धरना के लिए बाध्य होगा।
केदारनाथ का प्रतीकात्मक, आस्था पर ठेस
केदारनाथ का प्रतीकात्मक मंदिर निर्माण से देश-दुनिया के श्रद्धालुओं की आस्था पर ठेस पहुंचाना उचित नहीं है। बता दें कि इससे पूर्व पिछले साल भी दिल्ली में केदारनाथ धाम के नाम से मंदिर का शिलान्यास किया गया था। जिसके तीर्थ पुरोहितों ने जमकर विरोध किया। तीर्थ पुरोहितों के विरोध के बाद मंदिर निर्माण के ट्रस्ट ने निर्माण कार्य पर रोक लगा दी।
केदारनाथ की तर्ज पर मंदिर बनने का मामला गरमाने लगा
राज्य सरकार ने भी धामों और मंदिरों के संरक्षण के लिए नीति बनाने का निर्णय लिया। जिससे धामों का अपना महत्व बना रहे और दूसरे जगह पर इस तरह मंदिर न बनाए जाएं। एक बार फिर उत्तर प्रदेश में केदारनाथ की तर्ज पर मंदिर बनने का मामला गरमाने लगा है। जिसके खिलाफ तीर्थ पुरोहितों ने मोर्चा खोल दिया है। अब देखना होगा कि इस मसले पर बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति और तीर्थाटन विभाग क्या कदम उठाता है।
आरोप, अखिलेश यादव के संरक्षण में मंदिर निर्माण
बीते वर्ष दिल्ली में केदारनाथ धाम के नाम से मंदिर निर्माण शिलान्यास करने का तीर्थ पुरोहितों से विरोध किया था। इसके बाद मंदिर का निर्माण कर रहे ट्रस्ट से फैसला वापस लिया। अब उत्तर प्रदेश के इटावा में केदारनाथ के नाम से केदारेश्वर मंदिर निर्माण का तीर्थ पुरोहितों ने विरोध शुरू कर दिया। तीर्थ पुरोहितों का आरोप है कि सपा नेता व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के संरक्षण में मंदिर निर्माण किया जा रहा है।
अखिलेश यादव के घर पर धरना
केदारनाथ में आचार्य संतोष त्रिवेदी ने कहा, केदारनाथ धाम नाम से मंदिर निर्माण पर रोक नहीं लगाई जाती तो तीर्थ पुरोहित समाज अखिलेश यादव के घर पर धरना के लिए बाध्य होगा। केदारनाथ का प्रतीकात्मक मंदिर निर्माण से देश-दुनिया के श्रद्धालुओं की आस्था पर ठेस पहुंचाना उचित नहीं है। उधर बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी। इसके बाद विधिक राय लेकर बीकेटीसी इस पर कार्रवाई करेगी।












Click it and Unblock the Notifications