Kedarnath rescue: कैम्प के पास बड़े पत्थरों के नीचे दबे एक व्यक्ति को 9 घंटे बाद एसडीआरएफ ने ऐसे जिंदा बचाया

Kedarnath rescue: केदारघाटी में बादल फटने के बाद से यात्रा मार्ग में फंसे यात्रियों को रेस्क्यू करने का अभियान जारी है। इस बीच एसडीआरएफ की टीमें लगातार जान जोखिम में डालकर रेस्क्यू करने में जुटी है।

छोटी लिनचोली में एसडीआरएफ ने 9 घंटे तक कैम्प के पास बड़े पत्थरों के नीचे दबे एक व्यक्ति को जिंदा बचाया है।

Kedarnath rescue SDRF rescued person buried big stones camp alive after 9 hours

छोटी लिनचोली में हुई घटना
एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार 31 जुलाई को, चौकी लिनचोली से मिली सूचना पर एसडीआरएफ की एक टीम ने एक व्यक्ति की खोज के लिए छोटी लिनचोली की ओर प्रस्थान किया। जैसे ही टीम ने मौके पर पहुंचकर खोज शुरू की, उसी समय भारी बारिश और भूस्खलन की स्थिति उत्पन्न हो गई। जिससे लोग भयभीत होकर इधर-उधर भागने लगे। टीम ने स्थिति को संभालते हुए लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का कार्य किया।

रात के अंधेरे में भी चला रेस्क्यू
रात के अंधेरे में भी टीम ने रेस्क्यू जारी रखी और सुबह 4:30 बजे खोज अभियान को पुनः प्रारंभ किया। जब टीम लिनचोली से दो किलोमीटर पहले पहुंची, तो उन्हें किसी व्यक्ति की मदद की पुकार सुनाई दी। उन्होंने पाया कि एक व्यक्ति थारू कैम्प के पास बड़े पत्थरों के नीचे दबा हुआ था, जबकि अन्य व्यक्ति मृत पाए गये।

चमोली का रहने वाला है व्यक्ति
लगभग 9 घंटों की कठिन और साहसिक कोशिशों के बाद, एसडीआरएफ की टीम ने केदारनाथ और एनडीआरएफ की सहायता से 01 व्यक्ति गिरीश निवासी चमोली को सुरक्षित रूप से बचाया और उसे तत्काल चिकित्सा सहायता के लिए हेलीकॉप्टर से उच्च चिकित्सा केंद्र भेजा गया। इसके अलावा, एक मृत व्यक्ति को भी निकालकर चौकी लिनचोली को सौंपा गया।

केदारनाथ रेस्क्यू अपडेट

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर फंसे यात्रियों को रेस्क्यू करने के लिए SDRF उत्तराखण्ड के जवानों ने देर रात्रि तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए मुनकटिया क्षेत्र से 450 यात्रियों को सकुशल सोनप्रयाग पहुँचाया। वर्तमान समय तक 2200 से अधिक यात्रियों को निकाला जा चुका है। आज भी रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+