Kedarnath Heli Service: फर्जी वेबसाइट से रहें सावधान, 43 वेबसाइटों को कराया गया ब्लॉक, यहां करें चेक
केदारनाथ यात्रा हेली सेवा से करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो सावधान। हेली सेवा के नाम पर आपके साथ भी फर्जीवाड़ा हो सकता है। देहरादून एसटीएफ ने ने गृह मंत्रालय के साथ मिलकर चारधाम से जुड़ी 43 वेबसाइटों को ब्लॉक करवाया है।
केदारनाथ यात्रा हेली सेवा से करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो सावधान। हेली सेवा के नाम पर आपके साथ भी फर्जीवाड़ा हो सकता है। देहरादून एसटीएफ ने ने I4C गृह मंत्रालय के साथ मिलकर चारधाम से जुड़ी 43 वेबसाइटों को ब्लॉक करवाकर लोगों को ठगी से बचवाया है। इस मामले में पुलिस ने एक दर्जन बैंक खातों व 03 दर्जन मोबाइल अकाउंट बन्द करवाया गया। इसके साथ ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार, दो को नोटिस समेत पांच लोगो के विरूद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की गई है।

मौसम साफ होते ही एक बार केदारनाथ यात्रा के संचालन में तेजी आई है। जिसका फायदा फर्जी वेबसाइट भी उठा रही हैं। ठगों ने केदारनाथ हेलीसेवा के नाम पर फर्जी वेबसाईट तैयार कर हेली सेवा बुकिंग के नाम पर कई लोगों से लाखों रुपए ऐंठ रहे हैं। इसमें पुलिस की ओर से लगातार अवेयर करने के बाद भी यात्री कई बार हेली सेवा की बुकिंग के लिए जारी की गई आधिकारिक वेबसाइट की जगह दूसरी वेबसाइट से बुकिंग करने के चक्कर में ठगी का शिकार हो रहे हैं। जबकि सरकार की ओर से एक ही वेबसाइट को अधिकृत किया गया है।
इस वर्ष चार धाम यात्रा के लिए हेलीकाप्टर सेवा की आधिकारिक बुकिंग 08 अप्रैल, 2023 से प्रारम्भ हो चुकी है। जिसमें IRCTC द्वारा अपनी वैबसाईट को चारधाम हेलीसेवा की बुकिंग के लिए अधिकृत किया गया है। इस वेबसाईट का URL www.heliyatra.irctc.co.in के माध्यम से अपनी यात्रा हेतु हेली सेवा बुक करा सकते है, इसके साथ ही पुलिस की ओर से अपील की जा रही है कि कोई भी भुगतान करने से पहले सम्बन्धित भुगतान के माध्यम की जांच पडताल स्वंय कर ले। इसके लिए स्पेशल ट्रास्क फोर्स उत्तराखंड द्वारा एक अभियान चलाया गया है।
एसटीएफ के एसएसपी आयुष अग्रवाल ने अपील की कि कोई भी फर्जी हेली सेवा वेबसाईट, मोबाईल न0, लिंक आदि की जानकारी साझा करना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9456591505 एवं 9412080875 पर स्क्रीनशॉट के साथ शेयर करें। एसटीएफ ने अब तक फर्जी वेबसाइट की निगरानी करने के बाद कार्रवाई करते हुए 43 फर्जी बेवसाइटों को बन्द कराया जा चुका है।
बन्द करायी गयी 43-फर्जी वेबसाइट
1.https://www.helicopterticketbooking.in/
2.https://radheheliservices.online
3.https://kedarnathticketbooking.co.in/
4.https://heliyatrairtc.co.in/
5.https://kedarnathtravel.in/
6.https://instanthelibooking.in
7.https://kedarnathticketbooking.in/
8.https://kedarnathheliticketbooking.in/
9.https://helicopterticketbooking.co.in/
10.https://indiavisittravels.in/
11.https://tourpackage.info
12.https://heliticketbooking.online
13.http://vaisnoheliservice.com/
14.https://helichardham.in/
15.https://irtcyatraheli.in/
16.http://katraheliservice.com/
17.https://helipadticket.in
18.https://www.aonehelicopters.site/
19.https://vaishanotravel.com/
20.http://vaishnotourist.com/
21.https://kedarnathhelijounery.in/
22.https://wavetravels.in/
23.https://takeuptrip.com
24.https://www.onlinehelicopterticketbooking.online
25.https://kedarnath-dham.heliindia.in/
26.https://www.chardhamhelicoptertours.in
27.https://maavaishnodevitourstravel.in
28.https://kedarnathheliticket.in/
29.https://chardhamtravelticket.in/
30.https://onlinehelicopterticketbooking.com/
31.https://flytopeak.com
32.https://flighter.online
33.https://katrahillsservice.live/
34.http://kedarnathhelipadticket.in/
35.https://devbhumiyatra.in
36.https://helicopterbooking.org/
37.https://tourchardham.in/
38.http://www.uttrakhandheliservicesbooking.online/
39.http://www.yatradham.com/
40.https://kedarnathdham.heliindia.in/
41.https://devbhumiyatra.in
42.https://chardhambookings.in
43.https://travelwithheli.site/












Click it and Unblock the Notifications