Kedarnath dham yatra के लिए हर तरह से रजिस्ट्रेशन बंद, भीड़ को देखते हुए लिया फैसला

केदारनाथ यात्रा की प्लानिंग कर रहे भक्तों को अभी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा के लिए 16 जून तक ऑफ लाइन रजिस्ट्रेशन भी बंद कर दिए गए हैं।

Kedarnath dham yatra केदारनाथ यात्रा की प्लानिंग कर रहे भक्तों को अभी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा के लिए 16 जून तक ऑफ लाइन रजिस्ट्रेशन भी बंद कर दिए गए हैं, जबकि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पहले ही बंद कर दिए गए थे।

जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग ने यात्रियों की भारी भीड़ के चलते ये फैसला लिया। जिससे जो श्रद्धालु पहले ही रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं, उन्हें किसी प्रकार की समस्या न हो। साथ ही दर्शन कराने में ​किसी प्रकार की समस्या न हो। यात्रा के अभी दो माह भी पूरे नहीं हुए हैं और अब तक 8 लाख 72 हजार यात्री केदारनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं, जबकि बीते साल करीब 15 लाख यात्रियों ने केदारनाथ दर्शन किए थे।

 Kedarnath dham yatra Registration closed decision taken in view of the crowd weather update
उत्तराखंड की चारधाम यात्रा में अब तक रिकॉर्ड 25 लाख यात्री चारधाम में दर्शन कर चुके हैं। साल 2019 में 32 लाख यात्रियों ने यात्रा में दर्शन किए। साल 2022 में चारधाम यात्रा में 46 लाख यात्री पहुंचे थे। इस बार सरकार को उम्मीद है कि आंकड़ा 50 लाख पार कर सकता है। उधर मौसम विभाग ने 14 जून तक गरज-चमक के साथ बारिश-ओलावृष्टि का यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कहीं-कहीं बिजली गिरने से जान-माल की हानि होने की संभावना जताई गई है।

25 जून तक मानसून के उत्तराखंड पहुंचने की उम्मीद

मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है। 25 जून तक इसके उत्तराखंड पहुंचने की उम्मीद है। उससे पहले मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। चारधाम यात्रियों को खराब मौसम के दौरान सावधान रहने की सलाह दी गई है। राज्य के 7 जनपदों उधम सिंह नगर ,नैनीताल, देहरादून ,हरिद्वार , उत्तरकाशी , टिहरी और पौड़ी जनपदों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 12 जून से 14 जून तक राज्य के जनपदों में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश ओलावृष्टि और 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झक्कड़ हवाएं चलने की संभावनाएं हैं जिसको लेकर 14 जून तक ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+