KEDARNATH DHAM जल्द शुरू होंगे हेली सेवा के लिए टिकट की ऑनलाइन बुकिंग, जानिए कब से और क्या है किराया
KEDARNATH DHAM चार धाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में पहले ही दिन से जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। डेढ़ लाख से ज्यादा श्रद्धालु अब तक चार धाम यात्रा कर चुके हैं। सबसे ज्यादा उत्साह केदारनाथ यात्रा को लेकर नजर आ रहा है। इस बीच केदारनाथ यात्रा के लिए जून माह में हेली सेवा के लिए टिकट की ऑनलाइन बुकिंग भी जल्द खुलने जा रही है।
टिकट की सात मई को बुकिंग शुरू होंगे। आईआरसीटीसी ने इसकी सूचना जारी कर दी है।
आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.heliyatra.irctc.co.in के माध्यम से केदारनाथ हेली सेवा के टिकट बुक किए जा सकते हैं।

सात मई को ऑनलाइन बुकिंग दोपहर 12 बजे शुरू होगी। फिलहाल एक से 30 जून के लिए बुकिंग खोली जा रही है। बता दें कि 31 मई तक की बुकिंग पहले ही फुल हो चुकी है। प्रतिवर्ष की भांति इस बार जनपद में केदारनाथ यात्रा के लिए आठ हवाई कंपनियां संचालित हो रही है। जिसमें गुप्तकाशी से आर्यन एविएशन व ट्रांस भारत, फाटा से पवन हंस हेली एविएशन, ग्लोबल वेक्ट्रा, थुम्बी एविएशन एवं ट्रांस भारत, शेरसी से क्रेस्टल एविएशन, हिमालयन हेली एवं एरो एविएशन शामिल है।
प्रतिदिन रोटेशन के हिसाब हेली कंपनियां उड़ान भरते है। फाटा से केदारनाथ के लिए हेली टिकट का किराया 6,074 रुपये है। जबकि सिरसी से केदारनाथ के लिए आपको 6,072 रुपये का शुल्क देना होगा। इसके अलावा गुप्तकाशी से केदारनाथ के लिए हेली टिकट की कीमत 8,426 रुपये है।
पुलिस प्रशासन लगातार हेली टिकट में फर्जीवाड़ा से बचने की अपील जारी कर रहे हैं। टिकटों की बुकिंग फुल होते ही साइबर अपराधी एक्टिव हो रहे हैं। बता दें कि चारधाम यात्रा को लेकर भक्तों में खासा उत्साह है। चारधाम में 189212 भक्त दर्शन कर चुके हैं। इसमें केदारनाथ में 79699, युमोनोत्री 48194, गंगोत्री में 37739 लोगों ने दर्शन किया है।
बदरीनाथ धाम में 23580 लोगों ने दर्शन किया है। 30 अप्रैल 2025 से प्रारंभ हुई यात्रा के पंजीकरण के तहत अभी तक 24.38 लाख यात्री अपना पंजीकरण करा चुके हैं। जबकि डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालु धामों में दर्शन कर चुके हैं। फरवरी 2025 से शुरू हुई जीएमवीएन गेस्ट हॉउसों की ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के तहत अभी तक कुल 11.84 करोड़ रुपये से अधिक की बुकिंग भी की जा चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications