Kedarnath dham के खुल गए कपाट, 15 हजार से ज्यादा श्रद्धालु रहे मौजूद, PM मोदी के नाम से हुई पहली पूजा
Kedarnath dham रूद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। कपाट खुलने के मौके पर 15 हजार से ज्यादा श्रद्धालु केदारनाथ धाम में मौजूद रहें। इस मौके पर सीएम धामी भी मौजूद रहे। कपाट खुलते ही हर तरफ बाबा के जयकारे से गूंज उठा।
केदारनाथ में मौसम लगातार बदल रहा है। शाम को बारिश के साथ ही मौसम बदल गया। इस बीच केदारनाथ में बारिश से ठंड बढ़ गई है। केदारनाथ धाम के कपाट खुलते ही पहली पूजा पीएम मोदी के नाम से की गई है। साथ ही हेलीकॉप्टर सेवा भी शुरू हो गई है।

बीकेटीसी ने इस बार टोकन सिस्टम भी लागू कर दिया है। जिससे दर्शन के लिए भक्तों को लंबी लाइन नहीं लगानी पड़ेगी। प्रशासन, पुलिस और पर्यटन विभाग ने भीड़ प्रबंधन के लिए टोकन व्यवस्था बनाई है, जिसके तहत प्रति घंटे 1400 श्रद्धालुओं को मंदिर में दर्शन कराए जाएंगे। पैदल मार्ग को साफ़ रखने के लिए हर 50 मीटर पर पर्यावरण मित्र तैनात रहेंगे। संगम ब्रिज के पास टोकन काउंटर लगाए जा रहे हैं।
पहले जहां दर्शन में तीन से चार घंटे लगते थे, वहीं अब एक घंटे में दर्शन सुनिश्चित किए जाएंगे। भीड़ नियंत्रण के लिए डाइवर्जन प्लान तैयार किया है। वीआईपी दर्शन पर भी रोक लगाई गई है। साथ ही जिस तरह से पिछली बार वीआईपी दर्शन के लिए शुल्क वसूला जाता था, वह इस बार व्यवस्था खत्म कर दी गई है।
गुरुवार शाम को बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली केदारनाथ धाम पहुंच गई थी। केदारनाथ मंदिर को इस मौके पर 108 क्विंटल फूलों से भव्यता से सजाया गया। इस दौरान हजारों श्रद्धालु धाम पर मौजूद रहे।
कपाट खुलने से पहले केदारनाथ पहुंचे श्रद्धालु बेहद खुश और भावुक नजर आए। कई श्रद्धालुओं ने सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं की भी जमकर सराहना की। इस बार केदारनाथ मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है। ऋषिकेश, गुजरात से आई पुष्प समिति द्वारा मंदिर को 108 क्विंटल फूलों से भव्य रूप में सजाया गया है। मंदिर की इस आकर्षक सजावट को देखने के लिए भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुँच रहे हैं। रंग-बिरंगे फूलों की सुगंध और भव्यता मंदिर को और भी दिव्य आभा प्रदान कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications