केदारनाथ उपचुनाव के लिए सियासी दलों ने झौंकी ताकत,सीएम धामी भी उतरे मैदान में,भाजपा की क्या है प्लानिंग

Kedarnath by-election: केदारनाथ उपचुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान होना है। जिसके लिए अब सियासी दलों ने पूरी ताकत झौंक दी है। इस बीच भाजपा की तरफ से सीएम धामी मैदान में उतर गए हैं। धामी ने आज अगस्त्यमुनि में प्रचार किया और बाइक चलाकर युवाओं के साथ भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की।

केदारनाथ उपचुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झौंक दी है। भाजपा और कांग्रेस के स्टार प्रचारकों के साथ ही सीनियर नेताओं ने केदारघाटी में डेरा डाल दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट 5 दिवसीय दौरे पर केदारनाथ विधानसभा रहेंगे।

Kedarnath by-election Political parties strength CM pushkar Dhami entered fray what BJP planning

केदारघाटी में सीएम धामी ने भी मोर्चा संभाल लिया है। आज मुख्यमंत्री धामी ने अगस्तमुनि में अनुसूचित जाति सम्मेलन के साथ अन्य विभिन्न माइक्रो मैनेजमेंट कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी मौजूद रहे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने 11 से 15 नवम्बर तक केदारघाटी में पार्टी के चुनाव अभियान के लिए मोर्चा संभाला हुआ है। आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ ही चन्द्रपुरी में अनुसूचित जाति सम्मेलन आयोजित हुआ।

इसके साथ ही कंडार, दयोला, क्यूंजा, मोहनखाल पोखरी, किंडजानी, बाड़व, कांदि जागरी, आंसों, जय कांडी, भंडज, चन्द्रपुरी में जनसंपर्क कार्यक्रम है। 14 नवंबर को गोचर मेले में भाग लेंगे। इसके बाद ख़त्याल, नारी गांव, मय कोटि, बेंज आदि दर्जनों गांवों में घर घर प्रचार कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

भाजपा उपचुनाव में माइक्रो प्रोग्राम और बूथ मैनेजमेंट की रणनीति पर कार्य कर रही है। जिसके तहत बड़े कार्यक्रमों एवं सम्मेलनों के अतिरिक्त संगठन का फोकस बूथ इकाई की सक्रियता और घर घर गांव गांव भ्रमण जैसे छोटे कार्यक्रमों को प्रमुखता से अंजाम देने पर भी है।

इस बीच भाजपा ने दिवंगत विधायक शैलारानी रावत की बेटी ऐश्वर्या को भी प्रचार में उतार दिया है। बता दें कि ऐश्वर्या टिकट न मिलने से नाराज बताई जा रही थी, लेकिन पहले भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने ऐश्वर्या रावत के घर पर जाकर डिनर किया इसके बाद अब जन संपर्क और रैलियों में भी शामिल होने लगी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+