केदारनाथ उपचुनाव: प्रचार के आखिरी दौर में भाजपा ने झौंकी ताकत,मैदान में उतारी स्टार प्रचारकों की फौज

Kedarnath by-election: केदारनाथ उपचुनाव में जीत दर्ज करने को लेकर भाजपा ने पूरा जोर लगा दिया है। भाजपा ने अंतिम दौर के प्रचार में स्टार प्रचारकों की फौज उतार दी है। सीएम पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से लेकर पूर्व सीएम, सांसद, मंत्रियों और दिग्गजों ने केदारनाथ विधानसभा में पूरी ताकत झौंक दी है।

पूर्व सीएम और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र रावत ने डबल इंजन सरकार के कामों और राष्ट्रवादी विचारों को समर्थन देने की अपील की है। उन्होंने केदारनाथ विधानसभा में आज बावई और स्वारी ग्वांस गांवों में पार्टी प्रत्याशी आशा नौटियाल के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।

Kedarnath by-election BJP showed strength in last phase campaign fielded army of star campaigners

इस दौरान उन्होंने कहा, आप सभी को पार्टी और प्रत्याशी दोनों को ध्यान से परखना चाहिए। क्योंकि एक तरफ भाजपा और उनकी प्रत्याशी है, जो विचारों, व्यवहारों, सिद्धांतों, सक्रियता और जनता के सुख दुख की साथी हैं। वहीं दूसरी और न तो पार्टी सही है और न ही उनका प्रत्याशी। कांग्रेस पार्टी की तो वहां न तो नेता हैं और न ही संगठन नाम की कोई चीज है। लिहाजा जनता को भाजपा की सरल, सहृदय, जनहित के लिए गंभीर और संवेदनशील हमारी मातृ शक्ति उम्मीदवार को अपना मत दें।

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने आज उखीमठ मंडल के पाब ,जखपुडा , मक्कूमठ एवं परकंडी शक्ति केंद्र में स्थानीय मतदाताओं से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी आश नौटियाल को 20 नवंबर के दिन अधिक से अधिक मतदान कर उत्तराखंड के सदन में भेजने का काम करें जिससे आगे केदारनाथ विधानसभा का विधायक रहते हुए वह और हम मिलकर केदारनाथ विधानसभा का चौमुखी विकास कर सकें।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने भी उपचुनाव के दृष्टिगत आज अगस्त्यमुनि सौडी में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में पूर्व सैनिक एवं अर्द्धसैनिक सम्मेलन शिरकत की। मंत्री सतपाल महाराज ने केदारनाथ विधानसभा के उपचुनाव में ऊखीमठ मण्डल के अन्तर्गत मदमहेश्वर घाटी के विभिन्न गांवों में नुक्कड़ सभायें व जन सम्पर्क कर भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के पक्ष में मतदान की अपील की।

उन्होंने मदमहेश्वर घाटी के रासी, उनियाणा, राऊलैक, मनसूना सहित विभिन्न गांवों में जनसम्पर्क करते हुए क्षेत्रीय जनता का आह्वान करते हुए कहा कि मदमहेश्वर घाटी द्वितीय भगवान मदमहेश्वर, हिमालय में विराजमान मनणामाई व भगवती राकेश्वरी की तपस्थली होने के कारण घाटी की विशिष्ट पहचान है तथा मदमहेश्वर घाटी में तीर्थाटन, पर्यटन की अपार सम्भावनायें हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केदारनाथ धाम का चहुमुखी विकास हो रहा है तथा प्रतिवर्ष चारधाम यात्रा में इजाफा हो रहा है। आगामी यात्रा शुरू होने से पूर्व यात्रा के सफल संचालन के लिए यात्रा पर निर्भर हर वर्ग के सुझाव लिये जायेगे तथा स्थानीय सुझावों पर यात्रा संचालन की कार्य योजना तैयार की जायेगी।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अगस्त्य मुनि नगर मंडल के अंतर्गत कमसाल, जागोठ, मालखी, मणगूह, भटवाड़ी, रूमसी, भौंसाल और चमेली गांवों में नुक्कड़ सभाएं कर, अपनी पार्टी की उम्मीदवार आशा नौटियाल के लिए वोट मांगे। हमेशा की तरह अपने भाषणों में रेखा आर्या मुखर नज़र आईं और उन्होंने जमकर कांग्रेस पर हमले किए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+