केदारनाथ से विधायक शैलारानी का निधन,एक चोट और गंभीर बीमारी ने ली जान,जानिए परिजनों से क्या जताई थी अंतिम इच्छा

केदारनाथ से बीजेपी विधायक शैलारानी रावत का निधन हो गया है। लंबी बीमारी के बाद देर रात उन्होंने देहरादून के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली।

कुछ माह पूर्व ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ की सीढ़ियों से गिरने के कारण विधायक शैलारानी की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर आ गया था।

Kedarnath BJP MLA Shailarani passes away injury serious illness know what her last wish expressed

परिजनों द्वारा उन्हें हायर सेंटर ले जाया गया, जहां उनकी सर्जरी की गई, पर वह सफल नहीं हो पाईं। वर्ष 2017 में विस चुनाव प्रचार के दौरान शैलारानी रावत गिर गई थीं, जिससे उन्हें आंतरिक चोट आई थी। चोट से मांस फटने के कारण उन्हें कैंसर भी हो गया था। करीब तीन वर्ष तक चले इलाज के बाद वह स्वस्थ्य होकर अपने घर लौटी और फिर से राजनीति में सक्रिय हो गईं।

शैला रानी को 2012 में पहली बार विधायक चुना गया था। 2017 में चुनाव प्रचार के दौरान वह फिसलकर गिर गईं, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और वह एक गंभीर बीमारी की चपेट में आ गईं। इसके बाद वह लगभग तीन साल तक अस्पताल में भर्ती रहीं।

स्वस्थ होने के बाद, 2022 में उन्होंने फिर से विधायक के रूप में चुनाव जीता। 2012 में शैलारानी कांग्रेस के टिकट से जीतकर विधानसभा पहुंची थीं। हरीश रावत की सरकार के दौरान जब सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने बगावत की तो उन 9 विधायकों में शैलारानी भी शामिल थी, जो भाजपा में शामिल हो गई।

बीजेपी के टिकट से उन्होंने 2017 में केदारनाथ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में वो हार गई थीं। 2022 में पार्टी ने उन्हें फिर से केदारनाथ विधानसभा सीट से टिकट दिया। इस बार के चुनाव में शैलारानी रावत चुनाव जीती। विजय दिवंगत विधायक का अंतिम संस्कार कल यानी 11 जुलाई को किया जाएगा। विधायक की अंतिम इच्छा के मुताबिक ही कल उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।

शैलारानी रावत की अंतिम यात्रा एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम:-
10 जुलाई 2024

9:00 पिनाकल रेजीडेंसी राजपुर रोड देहरादून आवास पर श्रद्धांजलि।

10:30 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय बलवीर रोड देहरादून में श्रद्धांजलि।

4:00 बजे शांय : भाजपा जिला कार्यालय रुद्रप्रयाग में श्रद्धांजलि एवं शोक सभा।

6:00 बजे: अगस्त्यमुनि आवास पर श्रद्धांजलि एवं शोक सभा।

11 जुलाई 2024

सुबह 7 बजे से 8 बजे तक: स्पोर्ट्स स्टेडियम अगस्त्यमुनि में श्रद्धांजलि एवं शोक सभा।

11:00 बजे: स्व० विधायक की अंतिम इच्छानुसार त्रिवेणी घाट विद्यापीठ गुप्तकाशी कालीमठ रोड में पार्थिव शरीर का विधिवत अंतिम संस्कार एवं पंच तत्व में विलीन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+