Kartik Purnima: हरिद्वार में गंगा स्नान को रात से श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Kartik Purnima: आज कार्तिक पूर्णिमा का स्नान पर्व है। हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए रात से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा हुआ है। हरकी पैड़ी पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। प्रशासन और पुलिस भारी जनसैलाब को देखते हुए मुस्तैद है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद की गई है।

कार्तिक स्नान पर्व पर गंगा स्नान करने का विशेष महत्व माना जाता है। इसके चलते हरकी पैड़ी पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में पावन डुबकी लगाई। हरिद्वार में आधी रात से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी पहुंचकर स्नान करना शुरू कर दिया।

Kartik Purnima huge devotees gathered Haridwar bathe Ganges since night lakhs devotees took dip

पर्व और स्नान पर लाखों लोगों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को पहले ही मुस्तैद कर दिया। पूरे मेला क्षेत्र को 11 ज़ोन और 36 सेक्टर में बांटा गया है। सुरक्षा बलों को तैनात किया गया। जल पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और फ्लड रेस्क्यू टीमें गंगा घाटों पर तैनात हैं। ड्रोन कैमरों और अतिरिक्त सीसीटीवी से हर गतिविधि पर नज़र रखी जा रही है।

ट्रैफिक प्रबंधन के लिए रूट डायवर्जन और चेकिंग की व्यवस्था की गई है। उम्मीद यही जताई जा रही है कि शाम तक 30 लाख से अधिक श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगा लेंगे। गंगा स्नान को देखते हुए हरिद्वार आने वाली सड़कों के रूट को भी परिवर्तित किया गया है।

कार्तिक पूर्णिमा का धार्मिक दृष्टि से काफी महत्व माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि कार्तिक मास में पड़ने वाले स्नान पर्व को देव दीपावली के रूप में मनाया जाता है क्योंकि इस दिन देवता धरती पर स्नान के लिए आते हैं। हरिद्वार में रात में भी देव दीपावली मनाई गई। घाटों पर लाखों दीये जलाए गए, जिससे सारे घाट जगमग हो गए। मंगलवार रात से ही हर की पैड़ी पर देव दीपावली का आयोजन भी किया गया था, जिसमें लाखों दीपक रंग बिरंगी छटा लिए जगमगाते दिखे। आतिशबाजी से हर की पैड़ी का नजारा देखते ही बन रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+