Kanwar 2024: शिवभक्तों के लिए देवदूत से कम नहीं आशिक अली की टीम,हरिद्वार में आज 6 कांवड़ियों को डूबने से बचाया
Kanwar 2024: कांवड़ मेले को लेकर कांवड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। कांवड़ियां हरिद्वार से गंगाजल भरकर अपने अपने गंतव्य को निकल रहे है।
इस बीच गंगा में जल भरते और स्नान करते समय कांवड़ियां कई बार मुश्किल में फंस रहे हैं लेकिन एसडीआरएफ की टीमें लगातार कड़ी निगरानी रखकर भोले भक्तों को रेस्क्यू करने में जुटी हैं।

आज 23 जुलाई को हरिद्वार में अलग-अलग घटनाओं में 06 कांवड़ियों को एसडीआरएफ ने गंगा नदी में डूबने से बचाया है। खास बात ये है कि इन कांवड़ियों की जान बचाने में एसडीआरएफ टीम के हेड कांस्टेबल आशिक अली सबसे अहम भूमिका निभा रहे हैं।
केस-1
आज 23 जुलाई को हरिद्वार के बैरागी घाट पर एक कांवड़िया अरुण राठौर उम्र 32 वर्ष ग्राम जलालपुर जिला मुजफ्फरनगर, नदी के कम बहाव में नदी पार कर रहा था, अचानक जल प्रवाह तेज होने से नदी के बीचों बीच टापू में फंस गया। मौके पर मुस्तैद एसडीआरएफ टीम बैरागी कैंप द्वारा नदी में छलांग लगाकर कड़ी मशक्कत के बाद उक्त व्यक्ति को रेस्क्यू कर सुरक्षित नदी से बाहर निकाला गया।
केस-2
कांगड़ा घाट पर कावड़िया मोनू सिंह, उम्र 21 वर्ष, गांव बदरौली, फरीदाबाद, दिल्ली, नहाते समय गंगा के तेज बहाव में डूबने लगा, जिस पर SDRF के जवान आशिक अली ने तुरंत नदी में छलांग लगाकर उसे किनारे निकाला।
केस-3
कांगड़ा घाट पर एक कांवड़िया संदीप सिंह, उम्र 21 वर्ष, निवासी- गोरखपुर उत्तर प्रदेश स्नान करते समय नदी के तेज बहाव में बहने व डूबने लगा। कांगड़ा घाट पर एसडीआरएफ टीम के हेड कांस्टेबल आशिक अली व कांस्टेबल शिवम सिंह द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद उक्त कांवड़िये को सुरक्षित बाहर निकाला।
केस-4
कांगड़ा घाट पर कावड़िया गोविंद सिंह, उम्र 21 वर्ष, निवासी- रुद्रपुर खेड़ा, उत्तराखंड, स्नान करते समय नदी के तेज बहाव में डूबने लगा। कांगड़ा घाट पर एसडीआरएफ टीम के हेड कांस्टेबल आशिक अली, कांस्टेबल शिवम सिंह, कांस्टेबल रजत तोमर व कांस्टेबल अनिल कोटियाल द्वारा उक्त युवक को रेस्क्यू कर परिजनों के सुपर्द किया गया।
केस-5
कांगड़ा घाट पर कावड़िया करण, उम्र 17 वर्ष, निवासी- सदर तिकोना पार्क दिल्ली जो स्नान करते समय नदी के तेज बहाव में डूबने लगा। कांगड़ा घाट पर एसडीआरएफ टीम के हेड कांस्टेबल आशिक अली व फायरमैन लक्ष्मण सिंह द्वारा डग्गी व तैरकर उक्त युवक के पास पहुंचकर सुरक्षित निकाला व उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
केस-6
कांगड़ा घाट पर कावड़िया अंकित, उम्र 15 वर्ष, पता ग्राम-भोपोली पानीपत हरियाणा को नदी के तेज बहाव में डूबते देख घाट पर तैनात एसडीआरएफ टीम के हेड कांस्टेबल आशिक अली व कांस्टेबल अनिल कोटियाल द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए उक्त किशोर को सुरक्षित बाहर निकालकर परिजनों को सुपुर्द किया गया।












Click it and Unblock the Notifications