Kainchi Dham: 15 जून को प्रतिष्ठा दिवस, कई हस्तियां हैं बाबा के भक्त, पुलिस ने जारी किया ये ट्रैफिक प्लान

नैनीताल के प्रसिद्ध कैंची धाम का 15 जून को 60वां प्रतिष्ठा दिवस मनाया जाएगा। कैंची में बाबा नीब करौरी आश्रम की स्थापना के बाद से ही वहां हर साल 15 जून को स्थापना दिवस कार्यक्रम होता है।

मान्यता है कि बाबा नीब करौरी को हनुमान की उपासना से अनेक चामत्कारिक सिद्धियां प्राप्त थीं। लोग उन्हें हनुमान का अवतार भी मानते हैं। कैंची धाम उत्तराखंड के नैनीताल शहर के पास स्थित है। नैनीताल से 17 किमी दूर कैंची धाम नाम हैं।

Kainchi Dham Prestige Day 15 June many celebrities devotees of Baba police issued this traffic plan

इस साल मंदिर ट्रस्ट ने दो लाख से अधिक लोगों को मालपुआ उपलब्ध कराने के लिए 42 क्विंटल कागज की थैली दिल्ली से मंगाई है। प्रसाद के साथ मिलने वाली सब्जी कागज से बनाए गए गिलास में उपलब्ध कराई जाएगी। विशेष रूप से बनाए गए चार लाख गिलास मंदिर में पहुंच गए है।

पर्यावरण की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कागज से निर्मित सामग्री उपयोग में लाई जाएगी। प्रसाद यानी मालपुआ बनाने का काम 12 जून से पूजा पाठ के साथ शुरू हो गया है, जो मेला समाप्त होने तक चलेगा। बाबा नीब करौरी को कैंची धाम बहुत प्रिय था। अक्सर गर्मियों में वे यहीं आकर रहते थे।

बाबा के भक्तों ने इस स्थान पर हनुमान का भव्य मंदिर बनवाया। उस मंदिर में हनुमान की मूर्ति के साथ-साथ अन्य देवताओं की मूर्तियाँ भी हैं। यहां बाबा नीब करौरी की भी एक भव्य मूर्ति स्थापित की गयी है। 15 जून 1964 को मंदिर में हनुमान की मूर्ति की प्रतिष्ठा की गई तभी से 15 जून को प्रतिष्ठा दिवस के रूप मे मनाया जाता है।

बाबा के भक्त देश से लेकर विदेश तक हैं। हॉलीवुड अभिनेत्री जूलिया राबर्ट्स, एप्पल के फाउंडर स्टीव जाब्स और फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग, विराट और अनुष्का जैसी बड़ी हस्तियां बाबा के भक्त हैं।

15 जून के लिए डायवर्ट प्लान।

  • अल्मोड़ा से हल्द्वानी को आने वाला समस्त ट्रैफिक क्वारब से शीतला रामगढ़ होते हुए हल्द्वानी जायेगा।
  • हल्द्वानी से अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ को जाने वाला ट्रैफिक खुटानी से रामगढ़ की तरफ डायवर्ट किया जायेगा।
  • बेतालघाट, रानीखेत, खैरना से आने वाला ट्रैफिक क़्वारब होते हुए बाया रामगढ़ से खुटानी को आयेगा।
  • भवाली से दिल्ली, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, काशीपुर, बाजपुर आदि स्थानों को जाने वाला ट्रैफिक बैंड न1 से रूसी 2 व रुसी-1 होते हुए कालाढूंगी को जायेगा।
  • रामनगर कालाढूंगी से कैंचीधाम को जाने वाला ट्रैफिक रुसी-1 व रूसी-2 से बैण्ड न0-1 होते हुए मस्जिद तिराहा भवाली तक जायेगा।
  • भवाली से नैनीताल को आने वाला ट्रैफिक बैंड न-1 से रुसी-2 होते हुए नैनीताल को आयेगा।
  • नैनीताल से दिल्ली, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, काशीपुर, बाजपुर आदि स्थानों को जाने वाला ट्रैफिक रुसी -1 होते हुए वाया कालाढूंगी होते हुए जायेगा।
  • कालाढूंगी से नैनीताल को आने वाला सारा ट्रैफिक रुसी-1 से रुसी-2 होते हुए नैनीताल को आयेगा।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+