Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कांग्रेस छोड़ आप के हुए जोत सिंह बिष्ट, संगठन समन्वयक की मिली अहम जिम्मेदारी, आसान नहीं है राह

जोत सिंह बिष्ट को बनाया गया आप का प्रदेश संगठन समन्वयक

देहरादून, 7 मई। उत्तराखंड में 40 वर्षों तक कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने वाले जोत सिंह बिष्ट अब आम आदमी पार्टी के संगठन के समन्वयक की भूमिका में नजर आऐंगे। जोत सिंह बिष्ट ने शुक्रवार को ही कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा देकर दिल्ली में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी का दामन थामा। बिष्ट ने कांग्रेस छोड़ने से पहले फेसबुक में पार्टी के अंदर चल रही गुटबाजी को लेकर काफी नाराजगी जताई। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि उन्हें अब ये नजर नहीं आ रहा कि कांग्रेस यहां से बेहतर स्थिति में आ पाए। जोत सिंह बिष्ट के फेसबुक पर लिखे पोस्ट पर हरीश रावत ने भी नाराजगी जताई है। बिष्ट हरीश रावत के सबसे करीबी नेताओं में रहे हैं।

Jot Singh Bisht left Congress, got important responsibility of organization coordinator, the path is not easy

आप ने उत्तराखंड में तैयार किया नया संगठन
विधानसभा 2022 के चुनाव में मिली करारी हार से सबक लेते हुए अब आम आदमी पार्टी अपने संगठन को मजबूत करने में लगी है। हालांकि आप के सीएम चेहरे कर्नल अजय कोठियाल पार्टी से फिलहाल दूरी बनाए हुए हैं। लेकिन पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया का दावा है कि कर्नल कोठियाल से राय मशविरा करके ही वे संगठन का विस्तार कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने ​उत्तराखंड में अपने संगठन का विस्तार किया है। आम आदमी पार्टी ने प्रदेश संगठन की जिम्मेदारी पहले ही दीपक बाली के हाथ में सौंपी हुई है। अब जोत सिंह बिष्ट को पार्टी ने संगठन समन्वय की अहम जिम्मेदारी सौंपी है। इस मौके पर जोत सिंह बिष्ट कहा कि कांग्रेस लगातार गुटबाजी का शिकार होती जा रही है। बिष्ट ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस अलग-अलग गुटों में बंटी हुई है। सभी लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए काम कर रहे हैं। ऐसे में उन्होंने एक ऐसी पार्टी को चुना जहां वे इन सभी चीजों से दूर होकर पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेंगे। बिष्ट ने कहा कि पार्टी पंचायत, नगर निकाय, लोकसभा और फिर विधानसभा चुनाव को लेकर मिलकर एकजुटता के साथ काम करेंगे।
संगठन को एकजुट करना बड़ी चुनौती
जोत सिंह बिष्ट का आम आदमी पार्टी को ज्वाइन करना एक संजीवनी के रूप में देखा जा रहा है। बिष्ट को 40 साल तक संगठन में काम करने का अनुभव है। जिस तरह आप का संगठन चुनाव में कहीं नजर नहीं आया उससे साफ है कि आने वाले समय में आप को एकजुटता दिखाने के लिए कई नए चेहरे भी जुड़ सकते हैं।

बिष्ट के कांग्रेस छोड़ने पर हरदा दिखे नाराज
जोत सिंह बिष्ट का पार्टी छोड़ने को लेकर कांग्रेस के अंदर एक बार फिर चर्चा का​ विषय बना हुआ है। ​​जिसमें गुटबाजी एक बार फिर नजर आने लगी है। बिष्ट के पोस्ट को लेकर हरीश रावत ने भी नाराजगी जताई है। हरीश रावत ने लिखा है कि उन्होंने जो उद्वेग व्यक्त किया है, हम उसको समझेंगे और उनकी भावना के अनुरूप आवश्यक सुधार भी करेंगे। मैं उम्र में शायद उनसे बड़ा नहीं हूं, हम उम्र में अगल-बगल होंगे। मगर उन्होंने हमेशा मुझे आदर दिया है। उन्होंने जो त्यागपत्र देने जैसी बातें कही हैं उसको मैं पूरी तरीके से नामंजूर कर रहा हूं और जोत सिंह जी से आग्रह करना चाहता हूं कि, उन्होंने मुझको यह अधिकार दिया है कि मैं उनकी कही हुई बात को स्वीकार्य-अस्वीकार्य कर सकूं तो हम उसको पूरी तरीके से अस्वीकार्य कर रहे हैं और वो अपने त्यागपत्र संबंधी ट्वीट को वापस लें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+