Uttarakhand: जोशीमठ के साथ ही ​अब मिशन कर्णप्रयाग, डीएम ने प्रभावितों को शिफ्ट करने के साथ ही ये दिए निर्देश

चमोली के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने नगर पालिका कर्णप्रयाग के बहुगुणा नगर, सुभाष नगर और अपर बाजार में भूधंसाव से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया और प्रभावित लोगों से मिले।

Joshimath, now Mission Karnprayag, DM gave these instructions along with shifting the affected

चमोली जिले के जोशीमठ में भू धंसाव और दरारों को लेकर सरकार की पुर्नवास और विस्थापन की नीति के बीच अब मिशन कर्णप्रयाग भी शुरू हो गया है। कर्णप्रयाग के बहुगुणा नगर, सुभाष नगर और अपर बाजार में आई दरारें और धंसाव को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। इसके लिए राज्य सरकार के निर्देश पर प्रशासन एक्टिव हो गया है।

प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करें

चमोली के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने नगर पालिका कर्णप्रयाग के बहुगुणा नगर, सुभाष नगर और अपर बाजार में भूधंसाव से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया और प्रभावित लोगों से मिले। उन्होंने कहा कि प्रभावितों की हर संभव मदद की जाएगी। जिन भवनों में अत्याधिक दरारें आ गई है, उनको खाली करते हुए सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करें। जो लोग किराए पर जाना चाहते है, उन लोगों को 6 महीने तक किराया भी दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने एसडीएम को निर्देशित किया कि प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करें। भवनों में दरारों की माॅनिटरिंग के लिए क्रेकोमीटर लगाए जाए। सर्वे टीम के माध्यम से प्रभावित क्षेत्रों में सभी भवनों का विस्तृत सर्वेक्षण कराया जाए। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक अनिल नौटियाल एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।

28 मकान जर्जर हालत में

उत्तराखंड के पहाड़ों में भू धंसाव और दरारों की समस्या राज्य सरकार के लिए चुनौती साबित हो रही है। जोशीमठ में भू धंसाव और दरार इस समय सरकार के सामने ​सबसे बड़ा चेलेंज है। जिसको लेकर धामी सरकार लगातार ठोस कदम उठाने में जुटी है। इस बीच जोशीमठ के साथ ही कर्णप्रयाग में भी 28 मकान जर्जर हालत में है। जिनके लिए प्रशासन इंतजाम करने में जुट गया है। इस बीच जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना ने प्रभावितों से मिलकर हालातों की जानकारी ली, साथ ही मौके से अधिकारियों को जरुरी निर्देश भी दिए। बता दें कि चारधाम यात्रा में बद्रीनाथ धाम का मुख्य पड़ाव जोशीमठ और कर्णप्रयाग शामिल हैं। ऐसे में सरकार को यात्रा से पहले यहां रह रहे लोगों की समस्या का समाधान करना है।

Recommended Video

      Uttarakhand: CM Dhami बोले-नकल विरोधी कानून से पेपर लीक, नकल पर लगेगी रोक | वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+