माइनस 25 डिग्री में ITBP जवान कर रहे जोरदार ट्रेनिंग, वीडियो लोग कर रहे सलाम
देहरादून, 13 फरवरी: उत्तराखंड में इन दिनों कई इलाकों में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी पड़ रही है और भारी बर्फबारी हो रही है। इस बर्फबारी के बीच सुरक्षाबलों के जवान अपनी ट्रेनिंग कर रहे हैं। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों ने उत्तराखंड के सीमावर्ती इलाकों में माइनस 25 डिग्री सेल्सियस में अपनी ट्रेनिंग सेशन किया है, जो एक नियमित अभ्यास है। आईटीबीपी ने इसका वीडियो भी शेयर किया है। आईटीबीपी ने जवानों की ट्रेनिंग का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- प्रशिक्षण ही श्रेष्ठ है! हर परिस्थिति में प्रशिक्षण का प्रण।

आईटीबीपी की ओर से ट्विटर पर शेयर किए गए वीडियो में जवानों को हिमवीर कहा गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जवान बर्फ के बीच ठंडे तापमान में ट्रेनिंग ले रहे हैं। वीडियो में हथियार पकड़े हुए और शारीरिक अभ्यास कर रहे हैं। उत्तराखंड बॉर्डर पर कई फीट बर्फ ट्रेनिंग करते जवानों के इस वीडियो पर हजारों लोगों ने कमेंट किए हैं और जवानों के हौंसले को सलाम किया है।
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस का गठन 1962 में किया गया था। आईटीबीपी 18,800 फीट तक की ऊंचाई पर हिमालय पर 3,488 किलोमीटर लंबी सीमा की रक्षा के लिए तैनात है। आईटीबीपी के जवानों को सीमा के साथ-साथ नक्सल विरोधी अभियानों और दूसरे ऑपरेशन में भी तैनात किया जाता रहा है। इन अभियानों में आईटीबीपी ने अपनी व्यावसायिकता का प्रदर्शन किया है।












Click it and Unblock the Notifications