उत्तराखंड विधानसभा भर्ती घोटाले की जांच रिपोर्ट रितु खंडूरी को सौंपी, बोलीं- सभी कर्मचारियों को हटाया जाएगा
उत्तराखंड विधानसभा भर्ती घोटाले की जांच रिपोर्ट रितु खंडूरी को सौंपी, बोलीं- सभी कर्मचारियों को हटाया जाएगा
देहरादून, 23 सितंबर: 2016 से 22 तक उत्तराखंड विधानसभा में हुई भर्तियों को लेकर चल रही जांच पूरी हो गई है। जांच समिति ने यह रिपोर्ट विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी को गुरुवार 22 सितंबर सौंप दी है। यह रिपोर्ट जांच समिति के अध्यक्ष डीके कोटिया, एसएस रावत एवं अवनेंद्र सिंह नयाल ने उन्हें सौंपी है। इस रिपोर्ट को लेकर रितु खंडूरी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा इस जांच के रिपोर्ट के आधार पर सभी कर्मचारियों का हटाया जाएगा।

उत्तराखंड गठन के बाद से 2022 तक कांग्रेस व भाजपा सरकारों के कार्यकाल में विधानसभा भर्तियां हुई थी। इन भार्तियों में हुए घाटालों की जांच के लिए एक टीम गठित की गई थी। जिसकी जांच रिपोर्ट जांट कमेटी ने गुरुवार 22 सितंबर को विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी को सौंप दी है। यह जांच रिपोर्ट 2014 पन्ना को है और 29 पेज में अंश रिपोर्ट है। जानकारी के मुताबिक, 2016 में हुए थे 150 बैकडोर नियुक्तियां हुई थी। 2020 में हुई थी 6 नियुक्तियां। 2021 में हुई थी 72 नियुक्तियां। उपनल द्वारा 22 नियुक्त कर्मचारी भी हटाए जाएंगे। विधानसभा सचिव मुकेश सिंगल को भी किया निलंबित।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विशेषज्ञ समिति की जांच रिपोर्ट के बाद हलचल बढ़ गई है। सूत्रों के मुताबिक जांच समिति ने विधानसभा में भर्तियों, अधिकारियों व कर्मचारियों की पदोन्नतियों में नियमों का पालन न करने की सिफारिश की है। अब सबकी निगाहें विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी भूषण की ओर से जांच रिपोर्ट पर कार्रवाई को लेकर टिकी हैं। हालांकि भर्तियों की जांच के लिए विशेषज्ञ समिति गठित करने की घोषणा करते समय स्पीकर ने प्रदेशवासियों को आश्वस्त किया था कि जांच रिपोर्ट आने का इंतजार करो।
विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने कहा कि विधानसभा की गरिमा को बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाने से भी पीछे नहीं हटूंगी। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडियाकर्मियों से कहा कि विधानसभा में नियुक्तियों से संबंधित मामला उनके सामने आया, उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर जांच करने का अनुरोध किया। बकौल धामी, आज सभी ग़लत भर्तियां निरस्त करने का जो निर्णय लिया गया है उसके लिए मैं विधानसभा अध्यक्ष का धन्यवाद करता हूं। उन्होंने कहा कि आगे भविष्य में विधानसभा में होने वाली सभी भर्तियां पारदर्शी तरीके से हों, उसके लिए हम योजना बनाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications