International Yoga Day: आदि कैलाश से होगा आगाज, सीएम धामी पार्वती सरोवर के तट पर करेंगे योगा
Uttarakhand News: धामी सरकार इस बार योग दिवस का शुभारंभ आदि कैलाश से करने जा रही है।आयुष विभाग ने इस बड़े दिन की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पार्वती सरोवर के तट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस कार्यक्रम की अगुवाई करेंगे।

पिथौरागढ़ जिले में स्थित आदि कैलाश अब पर्यटन स्थल के रूप में लोकप्रिय हो रहा है। पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदि कैलाश की यात्रा की थी। उनकी यात्रा के बाद आदि कैलाश में पर्यटन और तीर्थयात्राओं में काफी वृद्धि हुई है।
इस प्रवृत्ति को देखते हुए राज्य सरकार ने पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आदि कैलाश में आयोजित करने का फैसला किया। इससे पहले राज्य स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम हल्द्वानी में आयोजित किया जाता था। इस साल यह आदि कैलाश में पार्वती सरोवर पर आयोजित किया जाएगा।
बर्फ से ढकी पहाड़ियों से घिरे इस मैदान में मुख्यमंत्री धामी और अन्य लोग अनुलोम-विलोम और प्राणायाम समेत विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास करेंगे। आयुष सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडे ने पुष्टि की कि 21 जून को आदि कैलाश में 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा।
इसके अलावा हर जिले में योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री आदि कैलाश से योग दिवस का उद्घाटन करेंगे। आयुष विभाग इस आयोजन की पूरी तैयारी कर रहा है।
उत्तराखंड में आदि कैलाश यात्रा को लेकर पर्यटकों का रुझान बढ़ा है। अब तक 5000 से अधिक यात्री आदि कैलाश और ओम पर्वत के दर्शन कर चुके हैं। पीएम नरेंद्र मोदी बीते अक्टूबर में आदि कैलाश के दर्शन किए। आदि कैलाश जिसे कैलाश के ही बराबर माना जाता है।
कैलाश मानसरोवर के लिए जहां चीन सरकार के वीजा की आवश्यकता होती हैं। वहीं आदि कैलाश के देश में ही होने से मात्र इनर लाइन परमिट की आवश्यकता होती है। आदि कैलाश तक सड़क बनने के बाद से ज्योलिंगकोंग तक वाहन से पहुंचा जा रहा है। धामी सरकार मानसखंड को लेकर लगातार पहल कर रही है। जिसमें कुमांउ के सभी धार्मिक स्थलों को बढ़ावा दिया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications