International Yoga Day 2024:आदि कैलाश से लेकर मानसखंड, चारों धाम से लेकर त्रिवेणी तक,खास है इस बार प्लानिंग

International Yoga Day 2024: उत्‍तराखंड में इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम पिथौरागढ़ में आयोजित किया जाएगा।

सभी जिला मुख्यालयों में भी योग दिवस पर कार्यक्रम होंगे। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों को लेकर आयुष विभाग ने कार्ययोजना तैयार कर ली है।

International Yoga Day 2024 Adi Kailash to Manaskhand Char Dham to Triveni planning is special this time

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पिथौरागढ़ के मुख्‍य कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पार्वती सरोवर के तट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस कार्यक्रम की अगुवाई करेंगे।

पिथौरागढ़ जिले में स्थित आदि कैलाश अब पर्यटन स्थल के रूप में लोकप्रिय हो रहा है। पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदि कैलाश की यात्रा की थी। उनकी यात्रा के बाद आदि कैलाश में पर्यटन और तीर्थयात्राओं में काफी वृद्धि हुई है।

इसको देखते हुए राज्य सरकार ने पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आदि कैलाश में आयोजित करने का फैसला किया। इससे पहले राज्य स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम हल्द्वानी में आयोजित किया जाता था। इस साल यह आदि कैलाश में पार्वती सरोवर पर आयोजित किया जाएगा।

इसके अलावा चारों धाम व मानसखंड मंदिर श्रृखंला के अंतर्गत आने वाले मंदिरों में भी यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

ऋषिकेश में अंतराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य कार्यक्रम मां गंगा के तट पर त्रिवेणी घाट पर आयोजित होगा। इसमें मुख्य अतिथि के तौर हरिद्वार सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत रहेंगे मौजूद। शुक्रवार को यानी सुबह 06:30 बजे 21 जून को त्रिवेणी घाट पर योग का अभ्यास किया जाएगा।

इस वर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों को लेकर आयुष विभाग ने कार्ययोजना तैयार कर ली है। इसके अनुसार मुख्य कार्यक्रम पिथौरागढ़ में आयोजित किया जाए। इसके साथ ही चारों धाम, मानसखंड मंदिर श्रृखंला, सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

साथ ही सभी जिला मुख्यालयों में भी योग दिवस पर कार्यक्रम होंगे। इन जिलों में होने वाले कार्यक्रमों में प्रभारी मंत्री, कैबिनेट मंत्री व सरकार में दायित्वधारी शामिल होंगे। जिलाधिकारी कार्यक्रम स्थल व समय को लेकर निर्णय लेंगे। ब्लाक स्तर पर भी योगदिवस के अवसर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+