उत्तराखंड की धामी सरकार की पहल, बजट-पूर्व संवाद के जरिए तैयार कर रही आम बजट, जानिए कैसे

कुमाऊं और गढ़वाल मंडल में बजट-पूर्व संवाद का आयोजन

देहरादून, 16 मई। उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार इस बार के बजट में आम आदमी के सुझाव को शामिल करने जा र​ही है। इसके लिए राज्य सरकार कुमाऊं और गढ़वाल मंडल में बजट-पूर्व संवाद का आयोजन कर रही है। इस कार्यक्रम के जरिए लोगों से सीधे सुझाव लिए जा रहे हैं। साथ ही मेल के जरिए सुझाव मांगे जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल जनता और प्रतिनिधियों से संवाद के जरिए बजट-पूर्व संवाद कर रहे हैं।

 Initiative of Dhami government of Uttarakhand, preparing general budget through pre-budget dialogue, know how

वर्ष 2022-23 के बजट की तैयारियों में जुटी सरकार
सरकार वर्ष 2022-23 के बजट की तैयारियों में जुट गई है। आगामी विधानसभा सत्र के दौरान बजट प्रस्तुत किया जाना है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल में बजट 2022-23 के निर्माण में कुमाऊं मण्डल संवाद के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिनिधियों के समूह के साथ बजट-पूर्व संवाद में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों से आए स्टेकहोल्डर्स का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि यह बजट आम आदमी का बजट होगा, बजट बनाने में एक आम आदमी की भी अहम भूमिका होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में होमस्टे सरकार की पहली प्राथमिकता है, जिसके तहत प्रदेश में लगभग 3600 होम स्टे पंजीकृत हैं और आगे भी इसे प्राथमिकता दी जायेगी। सरकार ने कठोर नियमों को सरलीकरण करते हुये आम जनमानस के हित में कार्य किये है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का होगा। पर्यटन, शिक्षा, रोजगार आदि के क्षेत्र में यह वर्ष उत्तराखण्ड के लिए होगा। मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिनिधियों से कहा कि जो जिस क्षेत्र से जुड़े है वे प्लान सुझाव बनाकर uttarakhnabudget.gmail.com पर ईमेल के माध्यम से उपलब्ध करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि बजट में सभी के विचारों को समाहित किया जायेगा।
विभिन्न विभागों से बजट के बारे में प्रस्ताव मांगे जा रहे
वित्त विभाग की ओर से विभिन्न विभागों से बजट के बारे में प्रस्ताव मांगे जा रहे हैं। बजट स्टेक होल्डर्स कंसल्टेंशन के तहत बजट 2022-23 के निर्माण में गढ़वाल और कुमायूं मंडल में प्रतिनिधि समूहों के साथ प्रदेश के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल पहली बार एक संवाद कार्यक्रम के तहत वार्ता कर रहे हैं। वित्त मंत्री अग्रवाल ने बताया कि उत्तराखंड के बजट 2022-23 के निर्माण में जन सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए पहली बार एक संवाद कार्यक्रम किया जा रहा है। जिससे उत्तराखंड के बजट में उनकी इच्छा के अनुरूप कल्याणकारी योजनाओं को शामिल किया जा सके। उन्होंने बताया कि कुमायूं मंडल के नैनीताल और गढ़वाल मण्डल के देहरादून में यह संवाद कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। इस कार्यक्रम के जरिए होटल व रेस्टोरेंट एसोसिएशन, टूर ऑपरेटर एसोसिएशन, ट्रेड एसोसिएशन, सिडकुल एसोसिएशन, डेयरी फेडरेशन, चार्टड अकाउंटेंट आदि से सुझाव लिया जा रहा है। कुमायूं मंडल के अंतर्गत जिला पंचायत अध्यक्ष, मेयर आदि को भी संवाद कार्यक्रम का हिस्सा बनाते हुए सुझाव लिए गए। विभिन्न प्रतिनिधि समूहों की अपेक्षाएं, उनके सुझावों को ध्यान में रहते हुए उत्तराखंड का बजट 2022-23 बनाया जाएगा। जिसमें सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की भावना निहित हो। बजट में राज्य के सुगम और दुर्गम इलाकों में निवासरत लोगों को लाभ मिले, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+