'भारत ने PAK को प्यासा रखा, तुझे भी नहीं देंगे पानी', दुबई में भारतीय युवक से पाकिस्तानी युवकों की बदसलूकी
Pakistan Water Row: भारत-पाकिस्तान के बीच दशकों पुराना तनाव अब केवल सीमाओं तक सीमित नहीं रहा। दुबई जैसी शांतिपूर्ण जमीन, जो विकास और सह-अस्तित्व की मिसाल मानी जाती है, अब वहां भी कुछ नापाक लोग नफरत के धुंए को हवा दे रहे हैं - और इसकी वजह है पाकिस्तान की भारत से बेशुमार नफरत।
एक भारतीय युवक, जो परिवार के पोषण के लिए परदेस(दुबई) में काम पर निकला था, उसे पाकिस्तानी रूममेट्स ने सिर्फ इसलिए पानी से वंचित रखा क्योंकि, भारत का पाकिस्तान से सिंधु जल विवाद जारी है। पाकिस्तानी रूममेट्स ने विशाल से कहा कि 'भारत ने पानी रोका, तुझे भी नहीं देंगे।' दुबई में भारतीय युवक से पाकिस्तानी युवक की घटिया हरकत ने सभी के दिलों को गहरा घात पहुंचाया है। आइए जानते हैं क्या कुछ हुआ?

Dubai Return Vishal Painful Story: 'पानी नहीं देंगे तुझे, तेरा देश हमारा पानी रोकता है!'
उत्तराखंड के किच्छा निवासी युवक विशाल (Uttarakhand Vishal Painful Story) की, जो दुबई में नौकरी करने गया था, उसके साथ एक कमरे में रहने वाले पाकिस्तानी युवकों ने उसे ताना मारना शुरू कर दिया। कहा, 'जब तुम्हारा देश हमारा पानी रोक सकता है, तो हम तुम्हें पानी क्यों दें? बात सिर्फ ताने तक नहीं रही - उसने उसे पीने का पानी तक देना बंद कर दिया। गर्म रेगिस्तानी शहर में काम के दबाव और पानी की कमी ने विशाल की तबीयत बिगाड़ दी और वह बार-बार अपने परिवार से वापस आने की गुहार लगाने लगा।
Sindhu Dispute: सिंधु जल विवाद का निजी असर
आपको बता दें कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान जाने वाले सिंधु नदी के पानी को रोकने का फैसला लिया। इस कदम का असर भले ही सीमा पार हो, लेकिन दुबई में रह रहे किच्छा (उत्तराखंड) के निवासी विशाल के लिए ये फैसला मानसिक और शारीरिक पीड़ा का कारण बन गया।
पुलिस और एसएसपी की मदद से हुई घर वापसी
विशाल के परिवार ने जब पुलिस से संपर्क किया तो एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने तुरंत एक्शन लिया। एजेंट और अन्य युवकों के जरिए संपर्क साधा गया, पासपोर्ट और टिकट की व्यवस्था की गई और विशाल को सकुशल भारत वापस लाया गया। 15 मई, को विशाल अपनी मां के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचा और मदद के लिए आभार जताया।
अब क्या कहता है विशाल?
'वे लोग मुझे तंग कर रहे थे, पानी नहीं देते थे। कहते थे कि तेरा देश पाकिस्तान का पानी रोक रहा है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि एक सरकारी फैसला मेरी निजी जिंदगी पर ऐसा असर डालेगा।'
दुबई में भारतीय और पाकिस्तानी समुदाय
दुबई में भारतीय और पाकिस्तानी प्रवासी बड़ी संख्या में रहते हैं और आमतौर पर शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व में रहते हैं। हालांकि, भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण कभी-कभी प्रवासी समुदायों के बीच भी तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
'पानी रोका' पाकिस्तान को क्यों इतना चुभ रहा है?
सालों से भारत, सिंधु जल संधि के तहत पाकिस्तान को पानी देता आ रहा था। मगर जब पाकिस्तान बदले में भेजता रहा आतंक, गोलियां और घुसपैठिए - तो भारत ने भी कह दिया- 'अब बहुत हो गया।' अब भारत की रणनीतिक नीति है - 'पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते।' और इसी ने तिलमिला दिया है पाकिस्तान को।
दुबई में बैठे पाकिस्तानी क्यों बौखलाए?
दुबई में रह रहे पाकिस्तानी युवकों की हरकत दिखाती है कि वो भारत के जल प्रबंधन से इतने ज्यादा बौखला चुके हैं कि कूटनीति की भाषा छोड़कर गली-मुहल्ले की बदजुबानी पर उतर आए हैं। उनका ये बयान - 'भारत ने पानी रोका, तुझे भी नहीं देंगे।' सिर्फ एक युवक से नहीं, पूरे भारत से नफरत का बयान है।
भावनाएं नहीं, नफरत पाल रहा पाकिस्तान
- जब भारत आतंक के खिलाफ खड़ा होता है, पाकिस्तान रोता है।
- जब भारत पानी रोकता है, पाकिस्तान तिलमिलाता है।
- जब भारत तरक्की करता है, पाकिस्तान साजिश रचता है।
दुबई में भारतीय कामगार
UAE में भारतीय प्रवासी सबसे बड़ा समुदाय हैं। 2024 के अंत तक, UAE में लगभग 4.75 मिलियन भारतीय रह रहे हैं, जो कुल जनसंख्या का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इनमें से बड़ी संख्या दुबई में कार्यरत है, जहां वे निर्माण, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी और आतिथ्य जैसे क्षेत्रों में कार्यरत हैं।
दुबई में पाकिस्तानी कामगार
- UAE में पाकिस्तानी प्रवासी समुदाय भी महत्वपूर्ण है। 2024 में, लगभग 64,000 पाकिस्तानी नागरिकों ने UAE में रोजगार प्राप्त किया। हालांकि, यह संख्या 2023 की तुलना में कम है, जब लगभग 230,000 पाकिस्तानी कामगार UAE में कार्यरत थे।
सोर्स-
- https://dailythedestination.com/ambassador-tirmizi-addresses-visa-issues-facing-pakistanis-in-uae
- https://blog.jobxdubai.com/2025/01/15/pakistani-workers-uae-employment-statistics-2024












Click it and Unblock the Notifications