Delhi Metro: मंडे को अब भीड़ के चक्कर में नहीं छूटेगी मेट्रो! क्या है DMRC का नया मास्टर प्लान?
Delhi Metro: सोमवार की सुबह ऑफिस, कॉलेज या किसी जरूरी काम से घर से निकलने वाले दिल्ली-एनसीआर के मेट्रो यात्रियों के लिए सबसे बड़ी राहत भरी खबर आई है। अब आपको मंडे मॉर्निंग को प्लेटफॉर्म पर भारी भीड़ देखकर अपनी मेट्रो छूटने या लेट होने की टेंशन बिल्कुल नहीं लेनी होगी।
दरअसल, इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ते ईंधन दामों (Fuel Prices) और मिडिल ईस्ट (पश्चिम एशिया) के संकट के बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से निजी वाहनों का इस्तेमाल कम करने और पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनाने की अपील की थी। पीएम मोदी की इसी अपील के बाद दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) एक्शन मोड में आ गया है।

DMRC ने सोमवार से मेट्रो के फेरों (Trips) को बढ़ाने का एक शानदार मास्टर प्लान तैयार किया है, ताकि यात्रियों को सफर में सुपरफास्ट स्पीड और जबरदस्त सुकून मिल सके। आइए जानतें हैं इस नए मास्टर प्लान के तहत मेट्रो यात्रियों को क्या-क्या बड़ी सुविधाएं मिलने जा रही हैं...
पटरी पर उतरेंगी 6 अतिरिक्त ट्रेनें, लगेंगे 24 एक्स्ट्रा चक्कर
DMRC द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, सोमवार 18 मई 2026 से हर मंडे को मेट्रो नेटवर्क पर 6 अतिरिक्त ट्रेनें उतारी जाएंगी, जो कुल 24 एक्स्ट्रा ट्रिप्स (फेरे) लगाएंगी। इसके अलावा, सोमवार के बाद भी यदि किसी अन्य दिन स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ती है, तो जरूरत के हिसाब से एक्स्ट्रा ट्रेनें चलाई जाएंगी। DMRC लगातार पैसेंजर्स की संख्या पर नजर रखेगा ताकि किसी भी रूट पर यात्रियों को धक्कमधुक्की का सामना न करना पड़े।
भीड़ कंट्रोल करने के लिए 5 बड़े उपाय
मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद को देखते हुए DMRC ने स्टेशनों पर यात्रियों के मूवमेंट को आसान बनाने के लिए 5 कड़े इंतजाम किए हैं:
- ज्यादा सुरक्षाकर्मी: स्टेशनों और प्लेटफॉर्म पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती होगी।
- एक्स्ट्रा टिकट काउंटर: भीड़ वाले समय में टिकट के लिए कतारें छोटी करने के लिए अतिरिक्त काउंटर खोले जाएंगे।
- स्पेयर स्कैनर्स चालू होंगे: स्टेशनों पर एंट्री के समय लगने वाले समय को कम करने के लिए खाली पड़े DFMD (मेटल डिटेक्टर) और बैगेज स्कैनर्स को एक्टिव किया जाएगा।
- चेकिंग में कम लगेगा समय: फ्रिस्किंग (जांच) पॉइंट्स पर यात्रियों का वेटिंग टाइम कम करने की रणनीति बनाई गई है।
- पीक आवर्स में आसान मूवमेंट: सुबह और शाम के व्यस्त समय (Peak Hours) में यात्रियों की आवाजाही को बेहद सुगम बनाया जाएगा।
नहीं लगेगा एक्स्ट्रा समय
DMRC ने यात्रियों से अपील की है कि वे टोकन की लाइनों से बचने के लिए डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल करें। इसके लिए मेट्रो ने कई एडवांस्ड डिजिटल सॉल्यूशंस लाइव कर दिए हैं:
- QR कोड टिकटिंग और WhatsApp टिकटिंग की सुविधा।
- NCMC (नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड) का इस्तेमाल।
- Paytm, PhonePe, Amazon और IRCTC के जरिए डायरेक्ट टिकट बुकिंग।
- ONDC (ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स) का सपोर्ट।
- इसके अलावा 'DMRC Saarthi App' के जरिए यात्री एक सिंगल ट्रांजैक्शन में ही मेट्रो टिकट के साथ-साथ ऑटो और बाइक टैक्सी भी बुक कर सकते हैं।
126 स्टेशनों पर पार्किंग सुविधा
घर या ऑफिस से मेट्रो स्टेशन तक पहुंचने और वहां से अपनी मंजिल तक जाने के लिए DMRC ने 160 स्टेशनों पर एक मजबूत 'लास्ट माइल इकोसिस्टम' तैयार किया है। इसके तहत रोजाना करीब 1 लाख यात्री ई-ऑटो, ई-रिक्शा, बाइक टैक्सी और साइकिल रेंटल सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं।
- सेंट्रल विस्टा में हाइड्रोजन बसें: IOCL के सहयोग से सेंट्रल विस्टा इलाके में मेट्रो स्टेशन से सरकारी दफ्तरों तक जाने के लिए हाइड्रोजन आधारित बस सेवा शुरू की गई है।
- 1500 'देवी' बसें: DTC द्वारा 52 मेट्रो स्टेशनों पर करीब 1500 देवी बसें चलाई जा रही हैं, जिनकी संख्या आगे और बढ़ाई जाएगी।
- पार्क एंड राइड: दिल्ली-एनसीआर के 126 मेट्रो स्टेशनों पर पार्किंग की बेहतरीन सुविधा चालू है, ताकि लोग अपनी गाड़ी पार्क करके आराम से मेट्रो सफर का आनंद ले सकें।
दिल्ली सरकार की एडवाइज़री
एक तरफ जहां DMRC ने मेट्रो के फेरे बढ़ाए हैं, वहीं दूसरी तरफ दिल्ली सरकार ने भी ईंधन बचाने के लिए बड़े कदम उठाए हैं। दिल्ली सरकार के श्रम विभाग (Labour Department) ने एक एडवाइजरी जारी कर प्राइवेट कंपनियों को अपने कर्मचारियों के लिए हफ्ते में दो दिन वर्क फ्रॉम होम (WFH) देने और ऑफिस टाइमिंग में शिफ्ट करने की सलाह दी है। साथ ही लोगों से 'कार पूलिंग' करने का आग्रह किया है।
- इन्हें मिली छूट: अस्पताल, स्वास्थ्य संस्थान, बिजली-पानी सप्लाई, सफाई और अन्य जरूरी या आपातकालीन सेवाएं प्रदान करने वाले निजी संस्थानों को इस एडवाइजरी से बाहर रखा गया है।
इससे पहले दिल्ली सरकार की ओर से रेखा गुप्ता ने 90 दिनों का 'मेरा भारत, मेरा योगदान' ईंधन संरक्षण अभियान शुरू किया था, जिसके तहत दिल्ली सरकार के कर्मचारियों के लिए दो दिन का वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य किया जा चुका है।














Click it and Unblock the Notifications