PBKS vs RCB: विराट कोहली का महारिकॉर्ड, धर्मशाला में बनाया ऐसा डबल कीर्तिमान जो 18 साल में कोई नहीं बना पाया

RCB vs PBKS: विराट कोहली जब क्रीज पर उतरते हैं, तो रिकॉर्ड बुक के पन्ने अपने आप पलटने लगते हैं। पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ मुकाबले में विराट कोहली ने मैदान पर कदम रखते ही एक ऐसा महारिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, जो आईपीएल के 18 साल के इतिहास में आज तक कोई अन्य खिलाड़ी नहीं कर सका।

इस सीजन अपनी धाकड़ फॉर्म में चल रहे कोहली ने कई कीर्तिमान अपने नाम किए हैं और आज भी कुछ वही हुआ है. पंजाब के खिलाफ 16 रन बनाते ही उन्होंने इस सीजन 500 रनों का आंकड़ा हासिल कर लिया. यह आंकड़ा इसलिए खास है क्योंकि इसी में एक महारिकॉर्ड शामिल है।

rcb vs pbks virat kohli

सबसे ज्यादा बार 500 रन

अगर आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार 500 से अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें, तो इस फेहरिस्त में किंग कोहली अब सबसे टॉप पर पहुंच गए हैं। विराट कोहली ने अपने आईपीएल करियर में रिकॉर्ड 9 बार यह कारनामा किया है।

उनके बाद इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज डेविड वॉर्नर और भारतीय स्टार केएल राहुल का नाम आता है, जिन्होंने 7-7 बार एक सीजन में 500 का आंकड़ा पार किया है। वहीं शिखर धवन भी अपने आईपीएल करियर में 5 बार इस जादुई आंकड़े तक पहुंचने में कामयाब रहे हैं।

एक मैच में डबल रिकॉर्ड

इस मुकाबले में विराट ने सिर्फ 500 रनों का सीजन ही पूरा नहीं किया, बल्कि आईपीएल इतिहास में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का ऑल-टाइम रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ खेलते हुए कोहली के अब 1200 से ज्यादा रन हो गए हैं, जो कि आईपीएल में किसी भी एक विरोधी टीम के खिलाफ किसी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे अधिक रन हैं। धर्मशाला में वह 37 गेंदों में 58 रन बना आउट हो गए।

अकेले विराट कोहली का दबदबा

दिलचस्प बात यह है कि इस लिस्ट के टॉप-5 में 4 जगहों पर अकेले विराट कोहली का ही राज है. उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 1174 रन, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 1172 रन और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 1126 रन ठोके हैं। इस मामले में रोहित शर्मा (केकेआरके खिलाफ 1161 रन) और डेविड वॉर्नर (पंजाब किंग्स के खिलाफ 1134 रन) भी किंग कोहली से पीछे छूट गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+