Tilak Varma-Sreeleela Dating: बेतहाशा खूबसूरत हसीना के प्यार में पड़े तिलक वर्मा? सूर्यकुमार यादव ने खोली पोल!

Tilak Varma-Sreeleela Dating: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा और तेलुगु एक्ट्रेस श्रीलीला इन दिनों सोशल मीडिया पर पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में हैं। इंटरनेट पर दोनों के डेटिंग की अफवाहें तब दोबारा गर्म हो गईं है। दरअसल, भारतीय टीम के टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, खबरें फैलने के बाद वीडियो को फिलहाल डिलीट कर दिया गया है।

पुराना वीडियो हो रहा वायरल (Tilak Varma-Sreeleela Dating)

इंस्टाग्राम और एक्स पर वायरल हो रहे इस वीडियो के आधार पर फैंस दोनों के बीच निजी रिश्ते होने के कयास लगा रहे हैं। हालांकि, इस पूरे मामले पर न तो क्रिकेटर तिलक वर्मा और न ही एक्ट्रेस श्रीलीला की तरफ से कोई आधिकारिक बयान आया है। वायरल क्लिप में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा कानों में ईयरफोन लगाए एक होटल की लॉबी से गुजरते दिख रहे हैं।

Tilak Varma 1

सूर्यकुमार ने खोली पोल

इसी दौरान पीछे से सूर्यकुमार यादव मजाकिया लहजे में उन पर फब्ती कसते हुए कहते हैं कि तिलक प्यार में हैं। सूर्यकुमार ने वीडियो में किसी का नाम नहीं लिया और यह पूरी तरह से टीम के साथियों के बीच होने वाली सामान्य खिंचाई लग रही थी। लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने इस हल्के-फुल्के पल को तुरंत एक्ट्रेस श्रीलीला के साथ जोड़कर देखना शुरू कर दिया।

ऐसे शुरू हुआ अफवाहों का सिलसिला?

तिलक और श्रीलीला के बीच लिंक-अप की बातें आईपीएल 2026 सीजन के दौरान शुरू हुई थीं। इसके पीछे मुख्य रूप से दो वजहें बताई जा रही हैं। आईपीएल के दौरान धर्मशाला में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच हुए मैच में श्रीलीला की मां डॉ. स्वर्णलता को स्टेडियम में देखा गया था। इसके बाद इंटरनेट पर फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि क्या इस उपस्थिति का कोई कनेक्शन है।

सोशल मीडिया पर हो रहे हैं कई तरह के दावे

सोशल मीडिया पर कुछ दावों में कहा गया कि श्रीलीला की टीम के किसी सदस्य को तिलक नाम लिखी जर्सी पहने देखा गया था। हालांकि, इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अफवाहें बढ़ने के बाद अब कुछ यूजर्स दोनों के सोशल मीडिया अकाउंट्स को ट्रैक कर रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है।

IPL 2026: जो कोहली-रोहित भी नहीं कर सके, वो साई सुदर्शन ने कर दिखाया, तोड़ दिया दिग्गज का वर्ल्ड रिकॉर्ड
IPL 2026: जो कोहली-रोहित भी नहीं कर सके, वो साई सुदर्शन ने कर दिखाया, तोड़ दिया दिग्गज का वर्ल्ड रिकॉर्ड

अफवाहों से दूर दोनों ही युवा अपने-अपने पेशेवर करियर में बड़ी सफलताएं हासिल कर रहे हैं। तिलक वर्मा इस समय मुंबई इंडियंस के सबसे भरोसेमंद मध्यक्रम बल्लेबाज हैं और भारतीय सीमित ओवरों की टीम के नियमित सदस्य हैं। हाल ही में उन्हें श्रीलंका में होने वाली वनडे ट्राई सीरीज के लिए भारत-ए टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है।

8 गेंद की कीमत 18 करोड़! 1 गेंद पर खर्च हुए 2.25 करोड़? KKR के खिलाड़ी ने शाहरुख खान को पहुंचाया तगड़ा नुकसान
8 गेंद की कीमत 18 करोड़! 1 गेंद पर खर्च हुए 2.25 करोड़? KKR के खिलाड़ी ने शाहरुख खान को पहुंचाया तगड़ा नुकसान

दूसरी ओर श्रीलीला भी अपने काम में काफी व्यस्त हैं। वे मशहूर फिल्म निर्माता अनुराग बासु की आगामी रोमांटिक ड्रामा फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन के अपोजिट मुख्य भूमिका निभा रही हैं, जिसके साल 2026 में ही रिलीज होने की उम्मीद है।

IPL 2026: 3 अनकैप्ड खिलाड़ी जो रातोंरात बन गए स्टार, सिर्फ एक मैच से लूट ली महफिल
IPL 2026: 3 अनकैप्ड खिलाड़ी जो रातोंरात बन गए स्टार, सिर्फ एक मैच से लूट ली महफिल
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+