Bihar Police Transfer: 48 घंटे में 115 DSP अधिकारियों का तबादला, किसे मिली कहां की जिम्मेदारी? पूरी लिस्ट

Bihar Police Transfer List: बिहार में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। गृह विभाग की ओर से लगातार दूसरे दिन बड़ी संख्या में डीएसपी अधिकारियों का तबादला और नई जगहों पर पदस्थापन किया गया। शुक्रवार को जारी नई सूची में 54 पुलिस उपाधीक्षकों (DSP) के नाम शामिल हैं।

इससे एक दिन पहले 61 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया था। यानी सिर्फ 48 घंटे के भीतर कुल 115 डीएसपी अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदल दिए गए हैं। इतने बड़े स्तर पर हुए फेरबदल के बाद पुलिस महकमे और प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। सरकार का मानना है कि नए अधिकारियों की तैनाती से जिलों में कानून-व्यवस्था बेहतर होगी और अपराध नियंत्रण को मजबूती मिलेगी। खास बात यह है कि इस बार युवा और तकनीकी जानकारी रखने वाले अधिकारियों को अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं।

Bihar Police Transfer List

दो दिन में 115 DSP बदले

गृह विभाग ने पहले चरण में 15 मई को 61 डीएसपी अधिकारियों का तबादला किया था। इन अधिकारियों को अलग-अलग जिलों और रेल पुलिस में भेजा गया। इस सूची का मुख्य उद्देश्य जिला पुलिसिंग और स्थानीय कानून-व्यवस्था को मजबूत करना था।

ये भी पढ़ें: कौन हैं IAS कुमार रवि? MNC की मोटी सैलरी छोड़ बने अफसर, नीतीश कुमार के सबसे भरोसेमंद अब निशांत की टीम में!

इसके अगले ही दिन 16 मई को दूसरी सूची जारी की गई, जिसमें 54 और अधिकारियों के नाम शामिल किए गए। इस बार 64वीं, 65वीं और 66वीं बैच के युवा अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी गईं। सरकार ने कई जिलों में नए चेहरों को मौका देकर पुलिस व्यवस्था में तेजी लाने की कोशिश की है।

DSP ट्रांसफर की लिस्ट

साइबर अपराध पर सरकार का फोकस

राज्य में बढ़ते साइबर अपराध को देखते हुए सरकार ने तकनीकी समझ रखने वाले अधिकारियों को साइबर क्राइम विंग में तैनात किया है। नवादा, गया, जमुई और कटिहार जैसे जिलों में साइबर अपराध शाखा को मजबूत किया गया है।

शाहनवाज अख्तर को नवादा का साइबर क्राइम डीएसपी बनाया गया है। वहीं अब्दुर रहमान दानिश को गया में साइबर अपराध शाखा की जिम्मेदारी मिली है। अभिषेक कुमार को जमुई में साइबर क्राइम डीएसपी के पद पर तैनात किया गया है। सरकार का मानना है कि डिजिटल फ्रॉड और ऑनलाइन अपराध पर रोक लगाने के लिए विशेषज्ञ अधिकारियों की जरूरत है।

कई SDPO भी बदले गए

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों यानी SDPO स्तर पर भी बड़ा फेरबदल किया गया है। कई जिलों में नए अधिकारियों को जिम्मेदारी देकर स्थानीय स्तर पर अपराध नियंत्रण को तेज करने की तैयारी की गई है। सरकार चाहती है कि थानों और अनुमंडलों में पुलिस की जवाबदेही बढ़े और अपराधियों पर तेजी से कार्रवाई हो। इसी वजह से लंबे समय से एक ही जगह पर तैनात अधिकारियों को हटाकर नए अधिकारियों को मौका दिया गया है।

विजिलेंस और मद्यनिषेध विंग में बदलाव

भ्रष्टाचार और अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई को मजबूत करने के लिए निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, मद्यनिषेध इकाई और आर्थिक अपराध इकाई (EOU) में भी बड़े स्तर पर बदलाव किए गए हैं। सरकार की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत इन विभागों में ऐसे अधिकारियों की तैनाती की गई है जिनसे तेज कार्रवाई और बेहतर निगरानी की उम्मीद की जा रही है।

सुरेंद्र कुमार सिंह का तबादला रद्द

नई अधिसूचना में सरकार ने अपना एक पुराना आदेश भी बदल दिया। 15 मई को जारी अधिसूचना संख्या-6409 में नीमचक बथानी (गया) के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार सिंह का तबादला किया गया था। अब सरकार ने उस आदेश को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। नए आदेश के अनुसार सुरेंद्र कुमार सिंह अगले आदेश तक नीमचक बथानी के SDPO पद पर ही बने रहेंगे।

बड़े अभियान की तैयारी में सरकार

सूत्रों के मुताबिक राज्य सरकार आने वाले समय में अपराधियों, भू-माफियाओं और साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाने की तैयारी कर रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस विभाग में यह बड़ा बदलाव किया गया है।मुख्यमंत्री स्तर पर लगातार समीक्षा बैठकें हो रही हैं। हाल ही में हुई बैठक में अधिकारियों को अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने के निर्देश दिए गए थे। सरकार का मानना है कि नई टीम के साथ पुलिस व्यवस्था ज्यादा सक्रिय और प्रभावी तरीके से काम करेगी।

ये भी पढ़ें: Amrit Bharat Express: पंजाब से बिहार-UP होते हुए बंगाल तक चलेगी नई ट्रेन, रूट में शामिल हैं कौन से 35 स्टेशन?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+