छुट्टी पर आए भारतीय सेना के जवान की सड़क हादसे में मौत, डेढ़ साल के मासूम के सिर से उठा पिता का साया

चमोली जिले के देवाल सड़क हादसे में सेना के जवान की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा कार के पिंडर नदी में गिरने से हुआ।

जवान की मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। मृत जवान की पोस्टिंग लद्दाख में बताई जा रही है और वे अभी अवकाश पर अपने घर आए हुए थे।

Indian Army soldier leave dies road accident father shadow rises from head one and half year child

जानकारी के अनुसार 9 मई को देर रात देवाल-सुयालकोट-मानमती रोड पर रैन और गरसू गांव के बीच समरापाखा के पास एक कार अनियंत्रित हो गई। जिससे कार करीब 200 मीटर नीचे पिंडर नदी में समाई गई। जिसमें कार चालक रैन के फैटी निवासी 32 वर्षीय जवान प्रमोद सिंह बिष्ट की मौत हो गई।

प्रमोद सिंह 14 गढ़वाल राइफल में तैनात थे। हादसा होते ही ग्रामीणों को रात में गांव से आगे कुछ गिरने की आवाज सुनाई दी। जब ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े तो एक कार नदी में गिरी दिखी। रात में ही ग्रामीण नीचे नदी में उतरे और कार की पहचान कर उसमें चालक और अन्य सवारों की खोज की, लेकिन कोई नजर नहीं आया।

अंधेरा होने और पानी ज्यादा होने की वजह से ग्रामीण नदी में नहीं उतर पाए। पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद एसडीआरएफ को बुलाया गया। जवानों ने कड़ी मेहनत के साथ जब कार को धकेला तो जवान का शव कार के नीचे दबा मिल। शव को नदी से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। जवान की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जवान के घर पर उसकी पत्नी, एक डेढ़ साल का बेटा, माता-पिता और एक अन्य भाई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+