उत्‍तराखंड में आम आदमी पार्टी ने खेला मिथक कार्ड, गंगोत्री से 'कर्नल' ने ठोकी ताल

आम आदमी पार्टी ने कर्नल को गंगोत्री विधानसभा सीट से किया प्रत्याशी घोषित

देहरादून, 17 नवंबर। उत्तराखंड में तीसरे विकल्प की तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी ने मिथक कार्ड पर दांव खेल दिया है। पहले कर्नल अजय कोठियाल को सीएम प्रत्याशी घोषित करना और अब कर्नल को गंगोत्री विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित करना आम आदमी पार्टी का बड़ा दांव माना जा रहा है। गंगोत्री विधानसभा से अब तक जिस पार्टी का विधायक चुनकर आता है, उसी पार्टी की राज्य में सरकार बनती है। ऐसे में आम आदमी पार्टी गंगोत्री से जीतकर प्रदेश की सत्ता पाने की कोशिश में जुट गई है। अपने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे के दूसरे दिन बुधवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और कर्नल कोठियाल ने उत्तरकाशी में विशाल तिरंगा यात्रा और जनसभा को संबोधित किया। सबसे पहले मनीष सिसोदिया ने एक पत्रकार वार्ता के दौरान घोषणा करते हुए कर्नल अजय कोठियाल को गंगोत्री विधानसभा से ऑफिशियली आप का प्रत्याशी घोषित किया।

In Uttarakhand, the Aam Aadmi Party played the myth card, the colonel struck the beat from Gangotri

पहला टिकट कर्नल का फाइनल
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पत्रकारो से बातचीत करते हुए कहा कि, साथियों मैं आज एक अच्छी खुश खबरी लेकर आया हूं। आम आदमी पार्टी की ओर से गंगोत्री विधानसभा से कर्नल अजय कोठियाल चुनाव लडेंगे। उन पर जनता का विश्वास है, चाहे रोजगार दिलाना हो या आपदा के दौर में काम करना हो, वह सब बेहतर जानते हैं। उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी सभी विधानसभाओ पर अपने प्रत्याशी उतारने जा रही है। गंगोत्री के लोगों के लिए यह अच्छा अवसर है, उनके लिए कर्नल कोठियाल एक बेहतर विकल्प हैं, गंगोत्री के साथ ही उत्तराखंड के लिए भी यह अच्छी खबर है। गंगोत्री के राजनैतिक इतिहास को बताते हुए सिसोदिया ने कहा कि यहां जिस पार्टी का विधायक जीता है उसकी ही सरकार बनती आई है। इस बार कर्नल कोठियाल को चुने और प्रदेश को विकास करने वाली सरकार दे,उत्तराखंड नवनिर्माण करने वाली सरकार दें। उन्होंने कहा कि प्रदेश को बीजेपी और कांग्रेस ने पिछले 21 सालों से छलने का काम किया। उन्होंने कहा,दिल्ली में जब यहां की प्रसूता की मौत की खबर पढ़ता हूं दुख होता है। शिक्षा के हालात भी बदहाल हैं। उत्तराखंड की राजनीति में जिस विजन व साहस की जरूरत है वह अब तक नहीं मिल सका है। उन्होंने कहा कि गंगोत्री और यहां की जनता को यह सौभाग्य मिलेगा की राज्य को ईमानदार, कर्मठ नेता मिलने जा रहा है। उनकी विधानसभा से सिर्फ विधायक नहीं सीएम प्रत्याशी भी है आप एक बार उनपार विश्वास कर के देखिए। उन्होंने कहा,हमनें सात साल पहले जब दिल्ली में काम शुरू किया था, उस वक्त सबने कहा बिजली मुफ्त संभव नहीं है, अच्छे सरकारी स्कूल कैसे बन सकते हैं, लेकिन हमने सब कुछ कर के दिखाया है। काम करने की इच्छाशक्ति और विजन हो तो कोई भी काम संभव है।उन्होंने कहा अब उत्तराखंड की बारी है, हर जगह की अपनी कमी और खूबियां होती है, यदि दिल्ली में संभव हो सकता है तो हर जगह संभव है। उत्तराखंड में भी नवनिर्माण होगा । उन्होंने कहा,
दिल्ली में बिजली मंगवाकर मुफ्त दी जा रही है। उत्तराखंड दूसरो को बिजली देता है ऐसे में यहां मुफ्त बिजली दी जा सकती है। मनीष सिसोदिया ने कहा,बीजेपी और कांग्रेस में स्कूलों के हालात खराब रहे अब दिल्ली के स्कूलों से बच्चे नीट का एग्जाम क्लियर कर रहे हैं। एक ही स्कूल से 51 बच्चों ने नीट क्लियर किया है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से ही यहां की शिक्षा बेहतर रही है तो अब भी अच्छी शिक्षा संभव है। जब पांच साल में दिल्ली में संभव है तो यहां भी हो सकता है। इसके बाद मनीष सिसोदिया और कर्नल अजय कोठियाल ने नेहरू पर्वतारोहण संस्थान का दौरा किया। कर्नल कोठियाल निम में बतौर प्रधानाचार्य अपनी सेवाएं दे चुके हैं। मनीष सिसोदिया ने निम के मैनेजमेंट से बात करते हुए निम में संचालित कोर्स को दिल्ली में भी संचालित किए जाने की इच्छा जाहिर की, जिसके लिए उन्होंने वहां के प्राचार्य कर्नल अमित बिष्ट से फोन पर बात भी की और उन्हें दिल्ली आने का निमंत्रण भी दिया। जिस पर निम प्राचार्य ने उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिया है। इसके बाद कर्नल कोठियाल और मनीष सिसोदिया उत्तरकाशी शौर्य स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा जसवंत सिंह को पुष्पमाला अर्पित करते हुए नमन किया। आज ही के दिन वीर बाबा जसवंत सिंह का शहादत दिवस भी है। इस दौरान उन्होंने वहां पूर्व फौजियों से मुलाकात की और वो यूथ फाउंडेशन के लोगों से भी मिले।

काशी विश्वनाथ से मांगा आशीर्वाद
मनीष सिसोदिया और कर्नल कोठियाल का रोड शो ज्ञानसु टनल से विश्वनाथ मंदिर होते हुए रामलीला मैदान पहुंचा। बाद में दोनों ने उत्तरकाशी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे, जहां उत्तराखंड नव निर्माण का संकल्प दोहराते हुए पुजारी जी ने उन्हें विजयश्री का आशीष दिया। सभा को संबोधित करते हुए कर्नल ने कहा कि आज मेरे लिए बहुत बड़ा दिन है 2013 में जहां खड़ा था आज वही हूं । उन्होंने कहा,अब समय आ गया जब अवलोकन करना होगा। 21 साल पहले आंदोलन करके जो उत्तराखंड मिला था जिसके लिए शहादत दी थी वो सपने आज भी अधूरे हैं। उन्होंने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का उत्तरकाशी में स्वागत करते हुए उनको सैल्यूट किया। उन्होंने कहा, उत्तरकाशी से मेरा खास रिश्ता है। यहां से मैने सामाजिक सेवा की शुरुवात की । 2013 अप्रैल में मैं उत्तराखंड में जब उत्तरकाशी में पोस्टिंग आया निम में प्रधानाचार्य बना । अप्रैल में मेरी पोस्टिंग आई 2 महीने बाद हिमालय में सबसे बड़ा डिजास्टर आया। हमको जिम्मेदारी मिली जिसे हमने युवाओं लड़कियों पूर्व फौजियों की मदद ,जोश और जुनून से पूरा किया। आपदा में कई टीम बनाई,जिन्होंने मिलकर उस समय जज्बे से कई रेस्क्यू किया । विषम परिस्थितियों में काम किया।लोगों के जुनून को देखते हुए एक संस्था मैंने बनाई जो यूथ फाउंडेशन है जिसने हजारों लोगों को अब तक रोजगार दिया ,नंदा देवी राजजात कंडक्ट कराने की जिम्मेदारी निभाई। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा गंगोत्री विधानसभा से ईमानदार राजनीति की बयार चलेगी जो पवित्र गंगा की तरह बहेगी। उन्होंने खुशखबरी देते हुए कहा ईमानदार और देशभक्त व्यक्ति गंगोत्री से आप लोगों के साथ मिलकर ,आपके सहयोग से उत्तराखंड नवनिर्माण के लक्ष्य को पूरा करेगा। आपके सपनों के उत्तराखंड को बनाएगा। पिछले 21 सालों में जो उत्तराखंड की जनता ने खोया वो हासिल करना है।शिक्षा ,स्वास्थ्य रोजगार विकास के लिए काम करना अभी बाकी है जो कर्नल कोठियाल के नेतृत्व में होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+