उत्तराखंड: रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन, हो सकते हैं पार्टी का चेहरा

देहरादून। उत्तराखंड में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी ने राज्य के अंदर एक बड़े चेहरो को पार्टी की सदस्यता दिलाई है। दरअसल, मंगलवार को रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। आपको बता दें कि केदारपुरी के पुनर्निमाण में अहम भूमिक निभाने वाले अजय कोठियाल को लेकर ये कहा जा रहा था कि वो बीजेपी का दामन थाम सकते हैं, लेकिन उन्होंने आप जॉइन की है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अजय कोठियाल को राज्य में पार्टी के चेहरे के तौर पर पेश किया है।

Ajay Kothiyal

कौन हैं अजय कोठियाल?

आपको बता दें कि अजय कोठियाल सेना में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं और शौर्य व कीर्ति चक्र भी प्राप्त कर चुके हैं। अजय कोठियाल ने नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्राचार्य रहते हुए 2013 में केदारनाथ में आई आपदा के बाद विषम परिस्थितियों में भी केदारपुरी के पुनर्निर्माण के काम को तेजी से आगे बढ़ाया था। अजय कोठियाल के रिटायर होने के बाद से ही राजनीति में उनके आने के संकेत मिलते रहे थे। राज्य में पार्टी की बढ़ती सक्रियता की वजह से ही अजय कोठियान आप जॉइन कर पाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+