Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IIT रुड़की के मेस में बर्तनों में चूहे मिलने के वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप, अब ​हुई ये कार्रवाई

IIT Roorkee video viral: उत्तराखंड के रुड़की में स्थित आईआईटी के मेस में बर्तनों में चूहे मिलने का वीडियो सामने आया है। जिसके बाद हड़कंप मचा हुआ है। वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में दावा किया गया कि चावल की बोरियों, फ्राइंग पैन और कुकर के अंदर चूहे मिले।

जिनसे खाना पकाया जाता है। इसके साथ ही गैस पर रखे बर्तनों में अंदर दो जिंदा चूहों को घूमते देखा। जिनका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया। वीडियो में बर्तनो में चूहे तैरते हुए दिख रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो घटना 17 अक्टूबर की है। जब छात्र मेस में घुसे। अंदर का नजारा देखकर हर कोई दंग रह गया।

IIT Roorkee video rats being found pots mess went viral there stir now action taken

चूहे तैरते और घूमते ​दिखे
गैस पर रखे बर्तनों में चूहे तैरते और घूमते हुए दिखे और आसपास सामानों में चूहे घूमते नजर आए। छात्रों ने पहले मौके का वीडियो बनाया। इसके बाद इसे वायरल कर दिया। इतना ही नहीं इसके बाद छात्र इकट्ठा होकर प्रदर्शन करने लगे।

400 बच्चों को मिलता है खाना
बताया गया कि इस मेस से करीब 400 बच्चों को खाना दिया जाता है। इस घटना के सामने आने के बाद किसी ने भी खाना नहीं खाया और जमकर हंगामा काटा। बाद में बाहर से व्यवस्था की गई। प्रशासन को जैसे ही इसकी सूचना मिली हड़कंप मच गया। हालांकि इस बीच वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो गया। आईआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में इस तरह की लापरवाही को लेकर छात्रों में काफी रोष है।

खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटी
उनका आरोप है कि ऐसे हालातों में कोई भी बीमार हो सकता है। मेस में चूहे निकलने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम जांच पड़ताल के लिए संस्थान पहुंची। जिसके बाद मौके पर जांच की गई। टीम ने खाने के सैंपल लिए। साथ ही चूहों को हटाने के लिए खास तरीके के इंतजाम करने की बात की है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+