बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नए अंदाज में दिखे IAS दीपक रावत ,ट्रैक्टर पर डीआईजी के साथ किया निरीक्षण
बीते दिनों से कुमाऊं में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। जगह जगह जलभराव से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
सबसे बुरा हाल उधमसिंह नगर के रुद्रपुर और खटीमा में हुआ है। खटीमा में रविवार रात से क्षेत्र में भारी वर्षा के कारण सुबह जलभराव हो गया था।

दावा है कि प्रशासन, पुलिस व एनडीआरएफ ने मिलकर लगभग 500 लोगों को रेस्क्यू कर लिया है। इस बीच मंडलायुक्त दीपक रावत और डीआईजी योगेंद्र सिंह रावत ने ट्रैक्टर पर बैठकर खटीमा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने खटीमा बाजार, नगला तराई गांव, मेलाघाट जमौट, प्रतापपुर आदि क्षेत्रों का निरीक्षण कर राहत और बचाव कार्यों का जायजा लिया।
मंडलायुक्त रावत ने डीएम उदयराज सिंह, एसएसपी मंजुनाथ टीसी, एसडीएम रविंद्र बिष्ट, एनडीआरएफ से राहत और बचाव कार्यों की पूरी जानकारी ली। बताया कि राजीव नगर अमाऊ, पकड़िया, प्रतापपुर व तराई नगला क्षेत्र में पानी भरा हुआ था, सभी जगह राहत बचाव कार्य किया गया।
एडीएम, एसडीएम वहीं कैंप कर रहे हैं। सारी व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे, राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। कुमाऊं में पिछले 4 दिनों में भारी बारिश हुई है। खटीमा, बनबसा में पिछले 24 घंटों में 430 मिमी बारिश हुई। प्रशासन लगातार रेस्क्यू कार्य चला रही है।
एसएसपी उधम सिंह नगर डॉ0 मंजुनाथ टी सी ने भी स्वयं बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पहुंचकर मोर्चा संभाला। मोर्चा। खटीमा क्षेत्र में अत्यधिक वर्षा के कारण बाढ़ आने से हालात बिगड़े हुए हैं। कुमाऊं में लगातार 3 दिनों से हुई तेज बारिश में कारण आपदा जैसे हालात बन गए हैं। जिसके बाद पूरे कुमाऊं में अतिवृष्टि के कारण बिगड़े हालातो को लेकर सीएम धामी का भी प्रभावित इलाकों में जा कर स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं।
आज मुख्यमंत्री अपने कुमाऊं भ्रमण के दौरान पहले हल्द्वानी पहुंचे। सीएम ने अतिवृष्टि के कारण प्रभावित क्षेत्रो का स्थलीय निरीक्षण किया और हालातो का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। सीएम का खटीमा, बनबसा समेत बाढ़ ग्रस्त इलाकों के निरीक्षण का भी कार्यक्रम है।












Click it and Unblock the Notifications