ऋषिकेश में शादी समारोह के बाहर भीषण हादसा,बेकाबू ट्रक ने गाड़ियों को मारी टक्कर,यूकेडी नेता समेत 2 की मौत

Rishikesh accident: देहरादून जिले के ऋषिकेश में ए​क बार फिर देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। ओवरस्पीड ट्रक ने सड़क किनारे खड़े कई वाहनों को टक्कर मारी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र पंवार की भी मौत हो गई। जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

Recommended Video

    ऋषिकेश में बेकाबू ट्रक ने गाड़ियों को मारी टक्कर,यूकेडी नेता समेत 2 की मौत

    बताया जा रहा है कि समारोह में शामिल होने के बाद त्रिवेंद्र पंवार जैसे ही समारोह स्थल से बाहर निकले, बेकाबू ट्रक कई वाहनों को रौंदते हुए आया। त्रिवेंद्र पंवार भी इस ट्रक की चपेट में आ गए। ट्रक चालक फरार बताया जा रहा है।

    Horrific accident outside wedding ceremony in Rishikesh uncontrolled truck hits vehicles 2 killed

    प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा ऋषिकेश में देहरादून रोड के इंद्रमणि बडोनी चौक के समीप हुआ। जहां एक वैवाहिक कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम के टैंट सड़क किनारे तक सजाए हुए थे, यहीं पर कई गाड़ियां पार्क थी। इस बीच सीमेंट से भरे एक ओवर स्पीड ट्रक ने सड़क किनारे खड़े कई वाहनों और लोगों को टक्कर मारी।

    दुर्घटना में शेरगढ़ डोईवाला निवासी एक व्यक्ति की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि उत्तराखंड क्रांति दल यानी यूकेडी के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको आनन-फानन में एम्स ऋषिकेश ले जाया गया। एम्स के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 3 अन्य लोग घायल हुए हैं। जिनका एम्स में इलाज चल रहा है।

    हादसे के वीडियो भी सोशल मीडिया में सामने आ गए हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना भीषण रहा होगा। ट्रक ने जिन गाड़ियों को टक्कर मारी, वे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा देखकर अफरा तफरी मच गई। शादी समारोह में आए लोग घायलों को लेकर अस्पताल की तरफ भागे, किसी ने एंबुलेंस बुलाई तो किसी ने पुलिस को सूचना दी। यूकेडी नेता त्रिवेंद्र पंवार की गाड़ी भी इस हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि बेकाबू ट्रक एक के बाद एक 6 गाड़ियों को टक्कर मारते चला गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+