बदरीनाथ हाईवे पर भीषण हादसा, टेम्पो ट्रैवलर और बाइक की भिड़ंत, दो पुलिसकर्मी समेत तीन की मौत
बदरीनाथ हाइवे पर बिरही में टेम्पो ट्रेवल्स व मोटरसाइकिल की भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि बाइक सवार तीनों लोग टेम्पो ट्रेवल्स के नीचे कुचल गए। मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। जिसमें दो पुलिसकर्मी बताए जा रहे हैं।

बदरीनाथ हाईवे पर शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े 11 बजे दर्दनाक हादसा हो गया। एक बाइक पीपलकोटी से चमोली की और आ रही थी। इस बीच बताया जा रहा है कि बाइक टेम्पो ट्रैवलर को ओवरटेक करने की कोशिश में हादसा हुआ। और बाइक सवार टेम्पो ट्रैवलर के नीचे आ गए। हादसे में मृतक दो बाइक सवार पुलिसकर्मी हैं और एक स्थानीय युवक है। तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।












Click it and Unblock the Notifications