गृह मंत्री अमित शाह 28 नवंबर को एक दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर,जानिए क्या रहेगा कार्यक्रम
AMIT SHAH NEWS: गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार 28 नवंबर को मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी आएंगे। प्रशासन और पुलिस की और से तैयारियां पूरी करने का दावा किया जा रहा है। अमित शाह मसूरी के एलबीएस में भारतीय लोक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों से संवाद करेंगे।
गृह मंत्री अमित शाह विशेष विमान से 12:30 बजे मसूरी के पोलो ग्राउंड पहुचेंगे। जहां कार से लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय अकादमी मसूरी (LBSNAA) के लिए रवाना होंगे। अकादमी में गृह मंत्री भारतीय लोक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों से संवाद करेंगे इसके बाद शाम 4 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

सूत्रों का दावा है कि अमित शाह एयरपोर्ट पर उत्तराखंड के टॉप लीडरशिप से फीडबैक लेंगे। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने केन्द्रीय गृह मंत्री के 28 नवंबर को लाल बहादुर शास्त्री प्रशासन अकादमी, मसूरी के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक कर जरुरी दिशा निर्देश दिए हैं।
मुख्य सचिव ने आयुक्त गढ़वाल मण्डल, पुलिस उप महानिरीक्षक गढ़वाल रेंज, जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून सहित सभी संबंधित अधिकारियों को समस्त सुरक्षा व्यवस्थाएं पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के एक दिवसीय उत्तराखंड दौरे को लेकर उत्तराखंड भाजपा भी तैयारियों में जुट गई है।
बीजेपी प्रदेश महामंत्री आदित्य कौठारी ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 28 नवंबर को एक दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। इसके तहत वह सुबह 11 बजे जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेगें, इसके बाद वह लाल बहादुर शास्त्री प्रशासन अकादमी, मसूरी जाएंगे। वह शाम 4बजे जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ ही अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। पार्टी स्तर पर ऐसे नेताओं की सूचना तैयार की जा रही है जो अमित शाह के आगमन और विदाई के दौरान मौजूद रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications