Harish rawat ने जगदीप धनखड़ को लेकर कह दी बड़ी बात,BJP को नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए दिया ये सुझाव

Harish rawat उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत हर मुद्दे पर अपनी बेबाक टिप्पणी और राय देने में कभी भी पीछे नहीं रहते हैं। हरीश रावत अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लगातार अपने सुझाव और बयान देकर हर मुद्दे पर अपनी बात रखते हैं।

इस बार हरीश रावत ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को लेकर बड़ा बयान दिया है। साथ ही भाजपा को भी सुझाव देने का काम किया है। हरीश रावत ने उपराष्ट्रपति के राहुल गांधी को लेकर की गई टिप्पणी पर कटाक्ष किया। उन्होंने भाजपा को सुझाव देते हुए नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए जगदीप धनखड़ का नाम सुझाया है।

Harish Rawat said a big thing about Vice President Jagdeep Dhankhar gave this suggestion to BJP for the new national president

अमेरिका में भारतीय लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आरक्षण खत्म करने वाले बयान पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि सांविधानिक पद पर बैठे व्यक्ति का ऐसा बयान उनकी संविधान विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि भारत के संविधान के बारे में अधिक जागरूकता की जरूरत है क्योंकि कुछ लोग इसकी आत्मा को भूल गए हैं। उपराष्ट्रपति के इस बयान के बाद से कांग्रेस उपराष्ट्रपति को संवैधानिक पद बताकर इस तरह की टिप्पणी से बचने की सलाह दे रहे हैं। जिसके बाद से कांग्रेसी एक बार फिर जगदीप धनखड़ को लेकर हमलावर भी हैं।

अब इसमें उत्तराखंड के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता पूर्व सीएम हरीश रावत ने सोशल मीडिया के जरिए एक पोस्ट लिखी है। जिसमें उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति, चेयरमैन राज्यसभा एक ऐसा संवैधानिक पद है जो आदरणीय है और निष्पक्षता की कामना के साथ जुड़ा हुआ है। इधर उपराष्ट्रपति ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को अपनी तीखी आलोचनाओं का लक्ष्य बनाया है।

हरीश रावत ने आगे लिखा है कि ऐसा होना चाहिए या नहीं होना चाहिए पर मैं टिप्पणी नहीं करना चाहता। मगर उनके बयानों को पढ़कर के मेरे मन में एक स्वाभाविक सुझाव भाजपा के लिए आ रहा है। उन्होंने भाजपा को सुझाव देते हुए लिखा कि भाजपा कुछ दिनों से अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की खोज में है। जगदीप धनखड़ एक अच्छे प्रतिद्वंदी अध्यक्ष सिद्ध होंगे। भाजपा की खोज भी पूरी हो जाएगी और धनखड़ जी द्वारा नव अर्जित उनके व्यक्तित्व के लायक उनको सम्मान भी मिल जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+