Harish Rawat के राजनीतिक सन्यास को लेकर सियासी घमासान, BJP प्रदेश अध्यक्ष भट्ट के बयान पर हरदा का बड़ा ऐलान
Harish Rawat उत्तराखंड में पूर्व सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता हरीश रावत प्रदेशभर में न्याय और झूठ का पर्दाफाश करने को यात्रा निकाल रहे हैं। हरीश रावत की इस यात्रा को 2027 के विधानसभा चुनाव से जोड़ा जा रहा है। इस बीच हरदा ने 2027 में खुद चुनाव न लड़ने और पार्टी को लड़वाने की बात कहकर एक नई बहस छेड़ दी है।
हरदा के इस बयान से हरीश रावत के राजनीतिक सन्यास को लेकर बयानबाजी शुरू हो गई है। भाजपा का कहना है कि हरीश रावत को सिर्फ चुनाव से दूरी नहीं बननी चाहिए बल्कि कांग्रेस और राजनीति से सन्यास ले लेना चाहिए। जिसके बाद से इसको लेकर वार पलटवार शुरू हो गया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि हरीश रावत ने ये कहा है कि वो साल 2027 में चुनाव नहीं लड़ेंगे जिस फैसले का भाजपा स्वागत करती है, लेकिन हरीश रावत को कांग्रेस गंभीरता से नहीं लेती है। भाजपा ने हरदा को कभी गंभीरता से लिया ही नहीं है।
Harish Rawat
ऐसे में हरीश रावत ने कांग्रेस की हार को दो साल पहले ही स्वीकृति दे दी थी, लिहाजा साल 2027 में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। साथ ही महेंद्र भट्ट ने हरीश रावत पर तंज कसते हुए कहा कि अच्छा ये होता कि हरीश रावत यह कहते कि वो राजनीति से ही सन्यास ले रहे हैं। महेंद्र भट्ट के इस बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोशल मीडिया के जरिए जवाब दिया।
harish rawat statement
उन्होंने कहा उन्होंने जब-जब विधानसभा चुनाव न लड़ने का फैसला लिया और चुनाव लड़ाया तब कांग्रेस सत्ता में आई है। उन्होंने निर्णय लिया है कि आगामी 2027 में भाजपा को उखाड़ फेंकने के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगे बल्कि चुनाव लड़ाएंगे। जो लोग उन्हें ये सलाह दे रहे हैं कि हरीश रावत राजनीति से संन्यास लें उनसे कहना चाहते हैं कि उत्तराखंड राज्य में एक बार लोकतांत्रिक सरकार, उत्तराखंड वादी सरकार बन जाए, उत्तराखंड की सोच को आगे बढ़ाने वाली सरकार बन जाए, उत्तराखंड की संस्कृति रक्षक सरकार बन जाये तो हरीश रावत राजनीति से संन्यास लेकर सामाजिक कार्य शुरू करेगा।












Click it and Unblock the Notifications