'सारे उत्तराखंड हरदा के संग' कैंपेन के जरिए क्या हरीश रावत ने चला आखिरी चुनावी दांव, जानिए क्या है मामला

उत्तराखंडियत जिंदाबाद/सारे उत्तराखंड हरदा के संग कैंपेन किया लॉन्च

देहरादून, 6 दिसंबर। उत्तराखंड में मिशन 2022 में जुटी कांग्रेस ने अपने चुनाव अभियान की कमान पूर्व सीएम हरीश रावत को सौंपी हुई है। हरीश रावत लगातार उत्तराखंडियत को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। ऐसे में हरीश रावत के समर्थकों ने उत्तराखंडियत जिंदाबाद/सारे उत्तराखंड हरदा के संग कैंपेन लॉन्च किया है। इस कैंपेन के जरिए हरीश रावत के उत्तराखंडियत मॉडल को आम लोगों से जोड़ने की कोशिश शुरू हो गई है। इस कैंपेेन के जरिए हरीश रावत को एक बार फिर उत्‍तराखंडियत मॉडल के जरिए चेहरे पर दांव माना जा रहा हैा जिसमेंं हरीश रावत से जुडने के लिए टोल फ्री नंबर और वेबसाइट जारी की गई हैा इस कैंपेन के जरिए हरीश रावत खेमे का ये आखिरी दांव माना जा रहा है, जो कि हाईकमान के सामने हरदा की लोकप्रियता को साबित कर पाएा

Harish Rawat did the last election bet through campaign with all Uttarakhand Harda, know what is the matter

आखिरी दांव है ये विधानसभा चुनाव

पूर्व सीएम हरीश रावत के लिए 2022 का विधानसभा चुनाव कई मायने में अहम है। हरीश रावत उम्र के ऐसे पड़ाव में है कि उनके लिए यह चुनाव आखिरी दांव माना जा रहा है। इसके लिए हरीश रावत लगातार उत्तराखंडियत मॉडल को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। इसमें हरीश रावत लगातार उत्तराखंड की परंपरा, वेशभूषा, खान-पान आदि पहचान को प्रदेश ही नहीं विश्व पटल पर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। उत्तराखंडियत मॉडल के जरिए हरदा पूरे उत्तराखंड में कांग्रेस और अपनी छवि को नए सिरे से पेश करने में जुटे हैं। उत्तराखंडियत के जरिए हरदा ने इस विधानसभा चुनाव को भाजपा के लिए बड़ी चुनौती खड़ी करने की कोशिश कर दी है। अब वे इस उत्तराखंडियत के जरिए जनता को जोड़ने में जुटे हैं।

मॉडल के जरिए चेहरे पर दांव
उत्तराखंड में कांग्रेस खेमे में हरीश रावत सबसे बड़े चेहरे के तौर पर देखे जा रहे हैं। हालांकि कांग्रेस हाईकमान ने एक चेहरा नहीं सामूहिक चेहरे पर चुनाव लड़ने का का ऐलान किया है। जिससे हरीश रावत को बतौर सीएम प्रोजेक्ट करने वाले समर्थकों की चाहत पर असर पड़ा है। ऐसे में अब हरदा खेमा हरीश रावत के उत्तराखंडियत मॉडल को चुनाव में जनता के बीच लेकर जा रहे हैं। जिससे चुनाव में सोशल मीडिया के जरिए हरीश रावत का जनता से जुड़ाव और संवाद पहले से मजबूत हो सके। ये बात अलग है कि इस समय उत्तराखंड की राजनीति में सबसे ज्यादा सोशल मीडिया पर हरीश रावत ही एक्टिव नजर आ रहे हैं। जो कि उनकी लोक​​प्रियता को भी दर्शाता है।

कैंपेन को लेकर हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि

आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 को मध्य नजर रखते हुये मेरे कुछ साथियों ने "उत्तराखंडियत जिंदाबाद/सारे उत्तराखंड हरदा के संग" कैंपेन लॉन्च किया है, जिसमें एक टोल फ्री नंबर -9120900600 व वेबसाइट www.hardakesang.in जारी की। जिसमें आप सब उत्तराखंड के भाई-बहन अपने सुझाव दे सकते हैं, जो मुझे लोकतंत्र को मजबूत करने व आगामी चुनाव में राजनीतिक फैसले लेने में सहायक सिद्ध होंगे और उत्तराखंडियत को मजबूत करने में मुझे आप सबकी शक्ति व सुझाव उपयोगी सिद्ध होंगे। इस कैंपेन को जारी करने के लिए मेरे सभी सहयोगी साथियों का हृदय की गहराई से बहुत-बहुत धन्यवाद।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+