Haridwar: सोशल मीडिया में फॉलोअर बढ़ाने के लिए बीयर का सहारा,पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक,अब हाथ जोड़कर मांगी माफी

​हरिद्वार क्षेत्र में एक युवक ने सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर बढ़ाने के लिए बीयर का सहारा लिया। युवक ने वीडियो के जरिए बीयर छुपाकर बांटने की बात की।

पुलिस के संज्ञान में जब ये मामला आया तो आरोपी को थाना बुलाया गया। इसके बाद चालान कर हाथ जोड़कर माफी मंगवाई गई।

Haridwar Use of beer to increase followers on social media police taught lesson now apologized folded hands

सोशल मीडिया में फॉलोअर बढ़ाने को लेकर युवाओं में जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है। इसके लिए कोई किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। कुछ इसी तरह की हरकत हरिद्वार के एक योगा शिक्षक/बॉडी बिल्डर/एलएलबी पास युवा की सामने आई।

युवक की पहचान अंकुर चौधरी पुत्र चन्द्रप्रकाश निवासी मंत्रा अपार्टमेंट, थाना सिड़कुल, जनपद हरिद्वार के रुप में हुई। युवक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो बनाकर अपलोड की। जिसमें वह हाथ में बीयर लेकर क्षेत्र में छिपाते हुए नजर आए।

पहले योगा टीचर के रूप में नाम कमा चुके एलएलबी पास युवा अंकुर चौधरी को सोशल मीडिया का ऐसा बुखार चढ़ा कि धर्मनगरी की मर्यादा से खिलवाड़ करने की कसर तक नहीं छोड़ी। युवक ने फॉलोअर बढ़ाने के चक्कर में धर्मनगरी हरिद्वार में अधर्म का सहारा लेकर लोगों की भावनाओं को आहत किया। यूट्यूबर खुलेआम बियर बांटते हुए वीडियो बनाकर अपलोड कर रहा था।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने इसका संज्ञान लिया। पुलिस के शिकंजा कसते ही यूट्यूबर खुद ही थाने पहुंचा और पुलिस से माफी मांगते हुए बियर बांटने वाले वीडियो डिलीट किए। पुलिस ने युवक का पुलिस एक्ट में चालान कर आगे से ऐसा न करने की सख्त हिदायत दी है।

युवक ने हाथ जोड़कर माफी भी मांगी। युवक का कहना था कि उसने ड्राई एरिया होने की जानकारी नहीं थी हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल का कहना है कि पुलिस के संज्ञान में ये मामला लाया गया था। लोगों ने इसका काफी विरोध किया। ये क्षेत्र ड्राई एरिया मेंं आता है। इस तरह की हरकत किसी तरह से भी बर्दाश्त से बाहर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+