Roorkee news: दोस्त को बचाने नहर में कूदा छात्र डूबा, पहले की स्थानीय लोगों ने बचाई जान, दूसरा लापता

Roorkee news हरिद्वार जिले के रूड़की​ स्थित गंगनहर में डूब रहे अपने दोस्त को बचाने कूदा युवक नहर में डूब गया। जिसका अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। दोनों गुजरात के रहने वाले हैं और आईआईटी के छात्र हैं। जो कि गंगनहर घूमने आए हुए थे। एसडीआरएफ की टीम ने युवक को तलाशने के लिए रेस्क्यू ​अभियान भी चलाया। इनमें से पहले डूबे व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने ​बचा लिया, लेकिन अपने दोस्त को बचाने नहर में डूबा लापता हो गया है।

haridwar Roorkee news iit Student drowns jumping into canal save friend first saved second missing

दोनों दोस्त अजय और केवल रात में गंगनहर किनारे घूमने गए थे। इस दौरान केवल का अचानक पैर फिसल गया और वह गंगनहर में डूबने लगा। दोस्त को बचाने के लिए अजय ने गंगनहर में छलांग लगा दी। इसके बाद वह नहीं मिला। दोनों दोस्त आईआईटी के छात्र बताए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, 24 वर्षीय अजय रोहितभाई और केवल कुमार दोनों निवासी गुजरात रुड़की में एमएससी प्रथम वर्ष के छात्र हैं। दोनों रात में गंगनहर किनारे घूमने गए थे। इस दौरान केवल का अचानक पैर फिसल गया और वह गंगनहर में डूबने लगा। दोस्त को बचाने के लिए अजय ने गंगनहर में छलांग लगा दी। इस बीच के जल पुलिस को बुलाया गया।

जल पुलिस ने केवल कुमार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि अजय बहकर लापता हो गया। इस बीच लापता छात्र को तलाश रही टीम को सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान पुल के पास स्थानीय लोगों की बचाने की आवाज सुनी गई व उन आवाजों के बीच एक पुल के नीचे एक व्यक्ति की भी आवाज सुनाई दी जो मदद के लिए पुकार रहा था।

एसडीआरएफ की टीम ने तत्काल राफ्ट द्वारा पुल के पास पहुंचकर व्यक्ति को सुरक्षित राफ्ट में बैठाया व गंग नहर से बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया। जिसकी पहचान मदन लाल उम्र 55 वर्ष, निवासी रूडकी हरिद्वार के रूप में हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+