दो दिनों तक डेड बॉडी को नहीं लगा पाए ठिकाने तो भागे यूपी, Haridwar पुलिस ने यूं दबोचे

उत्तराखंड की हरिद्वार पुलिस ने भगवानपुर में युवक की हत्या का मामला सुलझा लिया है। आरोपियों को यूपी से दबोचा गया। आरोपियों ने युवक की हत्या कर मकान में ड्रम में ही रखा हुआ था। मामला पैसों के लेन-देन का भी निकला है।

Haridwar Police solved murder mystery accused killed 30-year-old youth hid body drum

उत्तराखंड की हरिद्वार पुलिस ने एक ऐसी मर्डर मिस्ट्री को सुलझाया है, जिसको सुनकर हर कोई हैरान है। आरोपियों ने 30 वर्षीय युवक की हत्या कर शव को ड्रम में छिपाया था। जिसके बाद आरोपी दो दिन शव के साथ रहे और उसके बाद कमरा खाली कर यूपी भाग गए। मामले का खुलासा तब हुआ जब मकान मालिक ने कमरे में ड्रम के अंदर शव को देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, पुलिस ने मामले का खुलासा किया।

Haridwar Police of Uttarakhand has solved such a murder mystery, which everyone is surprised to hear

घटना 27 नवंबर की रात में की गई

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 2 दिसंबर को थाना भगवानपुर के ईदगाह, चाँद कॉलोनी इलाके में किराये के मकान में लोहे की टंकी में एक अज्ञात शव मिलने की पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर एसएसपी अजय सिंह समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटना के अनावरण के लिए बनाई गई टीमों ने जब पूछताछ शुरू की तो सबसे पहले मकान मालिक ने किरायेदारों की सत्यापन न होने की बात बताई। मृतक की जेब से एनटीएल कम्पनी का एक कागज मिला था जिस आधार पर मृतक की पहचान नितिन भंडारी के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस को आरोपियों की मोबाइल लोकेशन उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर में मिली। इसके बाद आरोपियों की दूसरी लोकेशन पर जाने की जानकारी मिली। पुलिस पूछताछ में पता चला कि घटना 27 नवंबर की रात में की गई।

Haridwar, Police, Uttarakhand, solved, murder mystery, accused killed the 30-year-old youth and hid the body in a drum,accused stayed with the dead body for two days and then vacated the room and fled to UP

29 नवंबर को आरोपियों ने मकान खाली कर अपना सामान बुलंदशहर ले गए

इसके बाद 28 नवंबर को शव को छुपाने के लिए कस्बा भगवानपुर बाजार से अनाज की बड़ी टंकी खरीदकर लाये। 29 नवंबर को आरोपियों ने मकान खाली कर अपना सामान बुलंदशहर ले गए। जिस गाड़ी से आरोपी अपने घर का सामान बुलंदशहर लेकर गए उस गाड़ी के ड्राइवर से पूछताछ के बाद पुलिस को अहम जानकारी हाथ लगी। 4 दिसंबर को पुलिस ने आरोपियों में से गुलशन बेगम पत्नी जफर और एक ना​बालिग को बुलन्दशहर यूपी से पकड़ा। बाद में पुलिस टीम ने आजाद पुत्र जफर, नौशाद पुत्र जफर निवासीगण धमेडा अड्डा वार्ड नंबर 32 थाना कोतवाली नगर बुलन्दशहर यूपी को उनके किराये के कमरे कस्बा हल्दौनी, दादरी ग्रेटर नोयड़ा यूपी से दबोचा गया। जिनसे मृतक से लिए गये एक लाख दस हजार रूपये नगद व मृतक का अन्य सामान बरामद किया गया। एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह ने बताया कि मृतक से आरोपियों ने करीब ढाई लाख रूपए लिए थे। जिसे वह वापस मांग रहा था। जिसके बाद आरोपियों ने युवक को मौत के घाट उतार दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+